लेटेस्ट न्यूज़

UP Tak की गंगा यात्रा: हापुड़ के लोगों ने बताया, क्या होंगे उनके चुनावी मुद्दे

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी तक की टीम ‘गंगा यात्रा’ पर वोटर्स का मिजाज जानने के लिए निकली…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी तक की टीम ‘गंगा यात्रा’ पर वोटर्स का मिजाज जानने के लिए निकली है. इसी क्रम में हमने हापुड़ के हर्ट कहे जाने वाले रेलवे रोड स्थित एक पान की दुकान पर उपस्थित लोगों से उनका चुनावी मिजाज जानने की कोशिश की.

हमने लोगों से सवाल पूछा कि क्या चुनाव में महंगाई होगा? इसके जवाब में कुछ ने इसे मुद्दा मानते हुए अपनी पीड़ा बताई तो कुछ लोगों ने महंगाई को चुनावी मुद्दा ही मानने से इनकार कर दिया. हालांकि, सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कुछ लोगों के अंदर सरकार के प्रति नाराजगी नजर आई.

यहां हमने प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी लोगों से उनकी राय जाननी चाही. साथ ही यह भी जानने की कोशिश कि वे प्रदेश की योगी सरकार के कामों से कितने खुश हैं या नाराज हैं? ऊपर दिए गए वीडियो में गंगा यात्रा के दौरान हुई बातचीत को विस्तार से देखा जा सकता है.

यूपी तक की ‘गंगा यात्रा’ से ऐसे जुड़िए

यूपी तक की इस ‘गंगा यात्रा’ से आप भी जुड़ सकते हैं. इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा. जिसका लिंक यहां पर क्लिक करने पर खुल जाएगा. इस फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, जिला और आप किस मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, इससे जुड़ी कुछ जानकारियां देनी हैं. इसके बाद यूपी तक की इस यात्रा के आप भी सहभागी बन सकते हैं.

UP Tak की गंगा यात्रा: हापुड़ के कारीगरों ने बताया, इस बार किसके हाथ लगेगा ‘सत्ता का मोढ़ा’