लेटेस्ट न्यूज़

महंगे सिलेंडर के कारण चूल्हे पर लौटीं महिलाएं! उत्तर प्रदेश में देखिए उज्जवला योजना का हाल

केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी पहली पारी में उज्जवला योजना की शुरुआत की थी, जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी पहली पारी में उज्जवला योजना की शुरुआत की थी, जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान किया गया था. इस योजना के तहत तमाम पात्र परिवारों को मुफ्त में गैस का कनेक्शन भी दिया गया, लेकिन वर्तमान समय में गैस सिलेंडर की महंगाई की वजह से बहुत ऐसे गरीब परिवार हैं, जो सिलेंडर रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं. सरकार द्वारा दिए गए गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा अलग कमरे में धूल फांक रहे हैं और महिलाएं वैसे ही उपले पर धुए में खाना बनाने पर मजबूर हैं.