पोस्टमॉर्टम के बाद महिला की आंखें हुई थी गायब, अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया बड़ा एक्शन
Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक विवाहित महिला के शव से आंख निकालने के मामले में ताजा अपडेट सामने आया है. बता…
ADVERTISEMENT

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक विवाहित महिला के शव से आंख निकालने के मामले में ताजा अपडेट सामने आया है. बता दें कि इस मामले में सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कार्रवाई करते हुए जिले के सीएमओ प्रदीप कुमार वार्ष्णेय को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई थी,जिसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया. मगर जब पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर आया तब मृतक महिला की दोनों आंखें गायब थीं.