UPTak Baithak Logo

सहारनपुर में प्रसाशन ने क्या तर्क देकर मस्जिद को बताया अवैध और किया उसे बुलडोज? अब यहां मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मस्जिद को अवैध बताकर प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद एक नया विवाद चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Mosque
Saharanpur Mosque
social share
google news

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मस्जिद को अवैध बताकर प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद एक नया विवाद चर्चा में है. प्रशासन का दावा है कि यह निर्माण बिना अनुमति के किया गया था और नोटिस के बावजूद काम नहीं रुका, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई. दूसरी ओर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस कार्रवाई को गैरकानूनी और एकतरफा करार देते हुए प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सहारनपुर में प्रशासन ने एक मस्जिद को अवैध निर्माण करार देते हुए उसे ढहा दिया. तहसीलदार सुबोध कुमार ने इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि मस्जिद का निर्माण पूरी तरह से गैरकानूनी था. सुबोध ने बताया कि इस निर्माण के लिए न तो कोई अनुमति ली गई थी और न ही नक्शा पास कराया गया था. प्रशासन ने पहले ही इस मामले में नोटिस जारी कर निर्माण रोकने और नक्शा पास कराने की चेतावनी दी थी. लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. सुबोध कुमार ने स्पष्ट किया कि जब निर्माण कार्य नहीं रुका तो प्रशासन को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा.