लेटेस्ट न्यूज़

हमें मकसद को समझना होगा... दिल्ली ब्लास्ट को लेकर राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने ये क्या कह दिया?

दिल्ली में हुए भयानक ब्लास्ट पर अब राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है. शिवराज ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 'हमें ऐसे हमलों का मकसद समझना होगा.'

ADVERTISEMENT

Delhi Blast Update
Delhi Blast Update
social share
google news

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई विस्फोट की घटना दुखद है. इस धमाके की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. मृतकों और घायलों में उत्तर प्रदेश के भी लोग हैं. इस बीच जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने इस दर्दनाक हादसे को को लेकर अपनी राय दी है. शिवराज प्रताप सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमें ऐसे हमलों का मकसद समझना होगा. साथ की शिवराज ने कहा कि 'हमें एकजुट होकर इसका सामना भी करना होगा.'