लेटेस्ट न्यूज़

Uttar Pradesh Mock Drill: 19 जिलों में मॉक ड्रिल की A, B, C कैटिगरी क्या? सायरन बजे तो ये करें

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि भले ही केंद्र सरकार ने यूपी के 19 जिलों को चिह्नित किया है. लेकिन राज्य सरकार ने इसे सभी जिलों में लागू करने का फैसला किया है.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
google news

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के जवाब में 100 के करीब आतंकियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है. इस बीच भारत-पाक के बीच सीमा पर गोला-बारी जारी है और तनाव चरम पर है. इस बीच केंद्र सरकार ने देशभर के 300 से अधिक "सिविल डिफेंस जिलों" में मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दे रखा है. इसपर आज बुधवार को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. इनमें परमाणु संयंत्र, सैन्य ठिकानों, रिफाइनरियों और बांधों जैसे संवेदनशील संस्थानों वाले जिले शामिल हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे लेकर बड़ा फैसला लेते हुए सभी 75 जिलों में मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया है.