UP: 50+ उम्र वाले कर्मचारियों की स्क्रिनिंग के मायने समझिए, क्या रिटायर करने की है तैयारी?
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 50 साल से अधिक उम्र के दागी कर्मचारियों को विभाग से बाहर कर जबरन रिटायर करने की कवायद फिर…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 50 साल से अधिक उम्र के दागी कर्मचारियों को विभाग से बाहर कर जबरन रिटायर करने की कवायद फिर शुरू हुई है. लंबे समय से विभाग के लिए बोझ बन चुके कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट देने के लिए विभाग वार सूची इस महीने के अंत तक मांग ली गई है. क्या सच में सरकार विभाग के लिए बोझ बन चुके कर्मचारियों को बाहर करने के लिए इस नियम का कड़ाई से पालन करवा रही है या फिर विपक्षी दलों के अनुसार कर्मचारियों को राजनीतिक एजेंडे पर काम नहीं करने पर रिटायरमेंट का डर दिखाया जा रहा है. जानिए उत्तर प्रदेश सरकार के इस आदेश के मायने.
