डिंपल यादव पर ऋचा राजपूत के ट्वीट के बाद मचा घमासान, जानिए क्यों आसान नहीं है गिरफ्तारी
Uttar Pradesh News: सोशल मीडिया के ट्विटर से शुरू हुआ समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच का ट्विटर वार व अब गिरफ्तारी के दौर में…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: सोशल मीडिया के ट्विटर से शुरू हुआ समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच का ट्विटर वार व अब गिरफ्तारी के दौर में पहुंच चुका है. रविवार को लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट को चलाने वाले मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया. इसके बाद बीजेपी के युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत पर भी समाजवादी पार्टी की तरफ से एफआईआर दर्ज हो गई. ऋचा राजपूत की गिरफ्तारी को लेकर मांग भी उठने लगे.