क्या है पूजा स्थल कानून 1991? जिसे आधार बनाकर मस्जिद कमेटी ने ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा पर रोक लगाने की मांग की
ASI सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद वाराणसी की अदालत ने 31 जनवरी को दिए अपने आदेश में हिंदू श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित तहखाना में पूजा अर्चना करने की अनुमति दी. इलाहाबाद हाई कोर्ट में मस्जिद कमेटी ने पूजा स्थल कानून 1991 का हवाला देते हुए जिला जज के फैसले को चुनौती दी है. आइए जानते हैं क्या है पूजा स्थल कानून 1991?
ADVERTISEMENT

ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा शुरू
पिछले दिनों वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को लेकर ASI सर्वे की रिपोर्ट सामने आई. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दावा किया कि ASI रिपोर्ट इस बात की तस्दीक कर रही है कि ज्ञानवापी मस्जिद वहां पहले से मौजूद एक पुराने मंदिर के अवशेषों पर बनाई गई थी.