लेटेस्ट न्यूज़

अतीक के बाद मुख्तार अंसारी के बेटों के मकान पर चला बुलडोजर, 10 घंटे में हुआ जमींदोज

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और छोटे बेटे उमर अंसारी के अवैध तरीके से बनाए गए दो मंजिला मकान को जिलाधिकारी के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और छोटे बेटे उमर अंसारी के अवैध तरीके से बनाए गए दो मंजिला मकान को जिलाधिकारी के आदेश के बाद पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. शुक्रवार को डीएम के आदेश के बाद इस मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई थी जो रात तक चली थी. मगर, मकान पूरी तरह ध्वस्त नहीं हो सका था. इसके बाद आज सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण पूरा किया गया. यह मकान मऊ जनपद के थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ले में था.