मुरादाबाद: आमिर अली से अमित माहेश्वरी बनने का सच आया सामने, पत्नी ने खोला बड़ा राज
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी मुरादाबाद (Moradabad News) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां आमिर अली नाम के…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी मुरादाबाद (Moradabad News) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां आमिर अली नाम के एक एक मुस्लिम नौजवान ने जिलाधिकारी को डाक के जरिए एक अर्जी भेजकर अपना धर्म परिवर्तन करने की इजाजत मांगी है. वहीं अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले आमिर नाम के युवक ने बीते दिनों डीएम को एक आवेदन दिया था. उसने कहा था कि वो मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में आस्था रखता है. इसलिए वो धर्म परिवर्तन कर आमिर से अमित महेश्वरी बन गया.
