लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर खीरी: 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को करीब 30 यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. बस में बैठे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को करीब 30 यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई.

बस में बैठे 30 यात्री घायल हो गए, जिसमें 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया है.

शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे कटौली से 30 यात्रियों को लेकर एक निजी बस ढखेरवा जा रही थी.

तभी गाड़ी की स्पीड तेज होने के चलते धौरहरा चौराहे के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई.

यात्रियों से भरी तेज रफ्तार निजी बस के खाई में पलट पैसे बस में बैठे करीब 30 यात्री घायल हो गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

पुलिस ने बताया कि बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है.

पढ़ते रहें uptak.in