लेटेस्ट न्यूज़

Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर कर लें ये पांच काम

ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि को कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में भगवान कृष्ण ने अवतार लिया था. इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी या जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं.

ADVERTISEMENT

Krishna Janmashtami Celebration
Krishna Janmashtami Celebration
social share
google news

Krishna Janmashtami: देश भर में धूमधाम से आज (26 अगस्त) जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है. सभी मंदिरों को सुंदर तरीके से सजा दिया गया है. हर कोई श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर पूजा पाठ कर रहा है. ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि को कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में भगवान कृष्ण ने अवतार लिया था. इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी या जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं. ऐसे में हर कोई आज के दिन श्रीकृष्ण के मंदिर जाकर आशीर्वाद प्राप्त करता है. लेकिन अगर आप इस बार किसी कारण मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही आप कुछ आसान तरीकों से जन्माष्टमी का त्योहार मना सकते हैं.