बाराबंकी: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, युवा समाजसेवी पीड़ितों को बांट रहे राहत सामग्री
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पिछले 48 घंटों से पूरे शहर में पानी–पानी है.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पिछले 48 घंटों से पूरे शहर में पानी–पानी है. मोहल्लों और कालोनियों में तीसरे दिन भी पानी भरा हुआ है. तीसरे दिन नाला जेसीबी से साफ करने की खाना पूर्ति की जा रही है. वहीं, सरकारी मदद भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है. लोग पानी, दूध और रोजमर्रा के सामानों के लिए तरस रहे हैं. ऐसे में कुछ युवा समाजसेवक दूध, ब्रेड पानी की बोतले भी बाट रहे हैं. एसडीआरएफ के बोट से लोग अपने पास से राहत सामग्री बाट रहे हैं, जिससे परेशान लोगों को राहत मिली है. वहीं, जमुरिया के सैलाब में जजेस कॉलोनी भी डूब गई.