नोएडा में बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार के लिए लगाए जा रहे जापानी टेंट, देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का दिव्य दरबार लगने जा रहा है. यहां 10 जुलाई…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का दिव्य दरबार लगने जा रहा है. यहां 10 जुलाई से 16 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. आयोजकों का दावा है कि कथा में हर दिन चार लाख से ज्यादा लोग कथा का श्रवण करने के लिए पहुंचेंगे. इस दौरान बाहर से आए लोगों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था कथा स्थल के पास ही की गई है. इस भागवत कथा में अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ 500 से ज्यादा देश के बड़े-बड़े साधु और संत शामिल होंगे.