अखिलेश ने आजमगढ़ से बदला टिकट, अपने भाई धर्मेंद्र यादव को दिया लोकसभा उपचुनाव लड़ने का मौका

यूपी तक

• 04:10 AM • 06 Jun 2022

समाजवादी पार्टी के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने आजमगढ़ से अपने उम्मीदवार का नाम फाइनल कर…

UP Tak
Google CTA

समाजवादी पार्टी के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने आजमगढ़ से अपने उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आजमगढ़ से अब सुशील आनंद की जगह बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को टिकट दी गई है. वहीं, एसपी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा को पार्टी ने रामपुर से चुनाव मैदान में उतारने का मन बना लिया है. खबर है कि तजीन फातिमा के नाम का ऐलान सोमवार सुबह 11 बजे खुद आजम खान करेंगे.

यह भी पढ़ें...

क्यों कटा सुशील आनंद का टिकट?

बता दें कि पहले एसपी ने बामसेफ के संस्थापक सदस्यों में रहे बलिहारी बाबू के बेटे सुशील आनंद को आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव का टिकट दिया था. मगर स्थानीय समाजवादी पार्टी के नेताओं और आजमगढ़ जिला यूनिट के कथित विरोध के बाद एसपी चीफ अखिलेश यादव ने अपना मन बदल लिया. और अब एसपी सुशील आनंद की जगह धर्मेंद्र यादव पर दांव लगाएगी.

सुशील आनंद के पिता बलिहारी बाबू ने समाजवादी पार्टी जॉइन की थी. वे लंबे समय तक बामसेफ और फिर बीएसपी के साथ रहे थे, लेकिन कोरोना में उनकी मृत्यु हो गई थी. गौरतलब है कि आजमगढ़ में मायावती की बीएसपी ने मुस्लिम चेहरे गुड्डू जमाली पर दांव लगाया है, जबकि बीजेपी ने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर फिर भरोसा जताया है. वहीं, रामपुर से बीजेपी ने घनश्याम लोधी को टिकट दिया है.

क्या अखिलेश-मायावती के फैसलों से निरहुआ राह हुई आसान? जानिए आजमगढ़ का सियासी समीकरण