ओपी राजभर ने चंद्रयान-3 को उतार दिया धरती पर! बोल दिया कुछ ऐसा कि हो गए वायरल

रोशन जायसवाल

24 Aug 2023 (अपडेटेड: 24 Aug 2023, 06:44 AM)

‘धरती पर हो चंद्रयाल-3 की लैंडिंग’11

UP Tak
Google CTA

भारत का चंद्रयाल-3 (Chandrayaan-3) मिशन सफल हो गया है. चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर ली है. चांद का दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया. पूरा देश भारतीय वैज्ञानिकों की इस कामयाबी पर जश्न बना रहा है. सियासी दलों के राजनेता भी इसरो और देशवासियों को इस कामयाबी पर बधाई दे रहे हैं. इसी बीच सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर ने कुछ ऐसा कह डाला है, जो चर्चाओं में आ गया है.

यह भी पढ़ें...

‘धरती पर हो चंद्रयाल-3 की लैंडिंग’

यूपीतक ने ओम प्रकाश राजभर से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पहले उनसे सवाल किया कि चंद्रयान-3 मिशन सफल होने की कगार पर है. इसपर आपका क्या कहना है? फिर ओपी राजभर ने जो जवाब दिया, उसने हर किसी को सन्न कर दिया. 

ओपी राजभर ने कहा, “हम भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद, जो हर दिन रिसर्च करके नई-नई खोज कर रहे हैं. चंद्रयान-3 मिशन के लिए हम सभी को बधाई देते हैं.” 

इसी दौरान ओपी राजभर ने कहा कि कल जब चंद्रयान धरती पर सही सलामत उतर जाएगा, तब पूरे देश को उसका स्वागत करना चाहिए.

आपको बता दें कि ओपी राजभर का ये वीडियो अब खूब वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग ओपी राजभर के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि आधी अधूरी जानकारी होना वाकई बहुत खतरनाक है.