मायावती ने सोनिया को दी जन्मदिन की बधाई, यहां पर बर्थडे मना रहीं हैं पूर्व कांग्रेस चीफ

यूपी तक

• 12:42 PM • 09 Dec 2022

UP Political News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को…

UPTak
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं.

यह भी पढ़ें...

मायावती ने ट्वीट कर कहा,

“श्रीमती सोेनिया गांधी जी को उनके आज जन्मदिन की हार्दिक बधाई और साथ ही अच्छी सेहत के साथ उनकी लम्बी उम्र की शुभकामनाएं.”

मायावती

गौरतलब है कि सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी.

रणथंभौर में मना रहीं अपना जन्मदिन

UP News Hindi: आपको बता दें कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी गुरुवार को सवाई माधोपुर पहुंचीं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी राज्य के चार दिवसीय दौरे पर हैं और शुक्रवार को अपना जन्मदिन अपने बेटे-बेटी (राहुल और प्रियंका गांधी) के साथ मनाएंगी.

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोनिया गांधी शुक्रवार को रणथंभौर में राहुल और प्रियंका गांधी के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी. वह 11 दिसंबर तक राज्य में रहेंगी.

Sonia Gandhi News: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “यह उनकी (सोनिया) निजी यात्रा है और किसी भी नेता को न तो बुलाया गया है और न ही मिलने की अनुमति दी गई है. ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा उनके जन्मदिन पर उनसे मिल सकते है.”

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने दी भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि, कहा- देश की सरकारें काश…