live blog active
लाइव

🔴INDIA Bloc Ramlila Maidan Rally Live: दिल्ली की महारैली में अखिलेश यादव की एंट्री, राहुल-प्रियंका के साथ खुली बस में निकले

आशुतोष चौबे

01 Nov 2026 (अपडेटेड: 01 Nov 2026, 01:26 PM)

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में उत्तर प्रदेश की सियासत के बड़े चेहरे भी शामिल हुए. सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुली बस में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी, फारूक अब्दुल्ला और तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए.

INDIA Bloc Rally

INDIA Bloc Rally

Google CTA

INDIA Bloc Rally Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में उत्तर प्रदेश की सियासत के बड़े चेहरे भी शामिल हुए. सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुली बस में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी, फारूक अब्दुल्ला और तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए. इस दौरान गठबंधन के नेताओं ने मार्च भी निकाला. INDIA गठबंधन की महारैली में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली पहुंचे हैं. राहुल गांधी ने लोगों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और केंद्रीय बलों को तैनात किया है. बता दें रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है. आगे के अपडेट्स के लिए बने रहिए यूपी Tak के साथ...

  • 01:46 PM • 01 Nov 2026

    अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के नेता कनॉट प्लेस पहुंचें

    दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, सांसद सुप्रिया सुले, TMC नेता ममता बनर्जी, RJD नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेता कनॉट प्लेस पहुंच गए हैं.

     

     

  • 01:29 PM • 01 Nov 2026

    अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता खुली बस में निकले

    दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत विपक्षी नेता खुली बस में रवाना हो चुके हैं। बता दें इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए.