आजमगढ़ की बिटिया ने घर पर ही की नीट की तैयारी, लाए 98.95% नंबर, जानें सक्सेस का मंत्र

यूपी तक

• 02:56 PM • 03 Nov 2021

आजमगढ़ की बिटिया आयुषी सिंह ने नीट परीक्षा में 98.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का भी किया नाम रोशन…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

आजमगढ़ की बिटिया आयुषी सिंह ने नीट परीक्षा में 98.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का भी किया नाम रोशन किया है.

परीक्षा परिणाम आने के बाद आयुषी सिंह के परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है.

आयुषी सिंह के परिजनों ने आपस में मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया. इस सफलता का श्रेय आयुषी सिंह ने अपने माता-पिता को दिया है.

आयुषी सिंह ने कोरोना काल के दौरान से घर ही पर ही रहकर नीट परीक्षा की तैयारी की थी.