सीतापुर में पति-पत्नी और 'वो' की गजब तिगड़ी, तीनों एक साथ रहने के लिए अड़े, लेकिन परिवार ने ये क्या कर दिया?
यूपी तक
24 Aug 2026 (अपडेटेड: 24 Aug 2026, 03:13 PM)
यूपी के सीतापुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ एक ही छत के नीचे रहना चाहती है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पति भी इसके लिए राजी हो गया है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
यूपी के सीतापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. इस परिवार की कहानी आम परिवारों से बिल्कुल अलग है. दरअसल इस परिवार में पति-पत्नी के जिंदगी में एक तीसरा शख्स भी शामिल हुआ है, जो रिश्ते में पत्नी का प्रेमी है.


2/7
|
इस अनोखे मामले में पत्नी अंजू अपने पति शुभम और प्रेमी नितिन के साथ एक ही घर में रहना चाहती है. इस पूरी कहानी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पहलू पति का रवैया है. पति शुभम को पत्नी के इस प्रस्ताव से कोई ऐतराज नहीं है. वह खुशी-खुशी अपनी पत्नी और उसके आशिक को अपनाने और साथ रखने के लिए मान गया है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
आखिर ये अजीबोगरीब रिश्ता बना कैसे? दरअसल, नितिन का शुभम के घर अक्सर आना-जाना होता था. शुभम उसे अपने सगे भाई की तरह मानता था. इसी बीच नितिन और अंजू के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. धीरे-धीरे यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि अब बात एक साथ एक ही घर में तीनों के रहने तक आ पहुंची है.


4/7
|
अंजू का कहना है कि शुरुआत में परिवार वाले उनके इस फैसले से सहमत थे, लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गए हैं. अब परिवार के लोग अजीबोगरीब रिश्ते के साथ कंफर्ट महसूस नहीं कर रहे हैं. उनका मानना है कि पति-पत्नी के साथ एक ही छत के नीचे पत्नी का प्रेमी नहीं रह सकता है. इस विरोध के बाद ही घर में भारी विवाद शुरू हो गया है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
घर में बात न बनने पर यह पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा बीते शुक्रवार को सीतापुर की महमूदाबाद कोतवाली पहुंच गया है. थाने में पति शुभम, पत्नी अंजू और प्रेमी नितिन के रिश्ते को लेकर परिवार के साथ काफी देर तक तीखी बहस और समझौते की कोशिशें चलती रहीं. लेकिन तीनों में से कोई भी अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ.


6/7
|
इस पूरी बहस के बीच पति और पत्नी दोनों अपनी बात पर अड़े हुए हैं. आपको बता दें इस दंपती के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें वे अपने साथ रखना चाहते हैं. शुभम ने साफ कर दिया है कि वह अपना घर छोड़ सकता है लेकिन पत्नी और नितिन का साथ नहीं छोड़ेगा. वहीं अंजू भी घर छोड़ने को तैयार है लेकिन प्रेमी और पति के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
अब इस मामले को महमूदाबाद कोतवाली ने सुलझाने की पूरी कोशिश की है. लेकिन परिवार और इस तिकड़ी के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में एक प्रार्थना पत्र जरूर मिला है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक एफआईआर या केस दर्ज नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर अब यह मामला जमकर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT










