प्रयागराज: पालतू कुत्ता फिरोज अचानक हुआ गुम, ढूंढने वाले को मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम

पंकज श्रीवास्तव

• 09:10 AM • 25 Dec 2022

संगम नगरी प्रयागराज से 8 साल का पालतू कुत्ता फिरोज अचानक गायब हो गया है. फिरोज को जगह-जगह ढूंढा गया, लेकिन वो नहीं मिला. फिरोज की तलाश…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

संगम नगरी प्रयागराज से 8 साल का पालतू कुत्ता फिरोज अचानक गायब हो गया है.

फिरोज को जगह-जगह ढूंढा गया, लेकिन वो नहीं मिला. फिरोज की तलाश के लिए उसकी मालकिन ने जगह-जगह पोस्टर लगवाएं हैं. 

आपको बता दें कि फिरोज का पता बताने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है.

दरअसल, यह कुत्ता 1 दिसंबर को सुबह शिवपुरी कॉलोनी थाना शिवकुटी से कहीं गायब हो गया था, जो बीमार भी है. 

इस कुत्ते को पालने वालीं सौम्या इसको परिवार के सदस्य की तरह रखती थीं. परिवार के लोग फिरोज को बहुत प्यार करते हैं. 

सौम्या के मुताबिक, “फिरोज सुबह गेट खुला होने पर घर से निकल गया, बहुत देर तक जब वापस नहीं आया तो सबने मिलकर उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन वो नहीं मिला.”

परिवारवालों के मुताबिक, फिरोज सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार शिवपुरी कॉलोनी में देखा गया था.

पूरी खबर यहां पढ़ें