23 साल उम्र, 7 लाख+ यूट्यूब सब्सक्राइबर... कहानी छवि वार्ष्णेय की जिनकी चली गई जान!
राजेश सिंघल
• 04:10 PM • 26 Aug 2026
Chhavi Varshney Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वालीं 23 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और YouTuber छवि वार्ष्णेय अब इस दुनिया में नहीं हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई.
ADVERTISEMENT


1/7
|
उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वालीं 23 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और YouTuber छवि वार्ष्णेय अब इस दुनिया में नहीं हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. छवि के साथ उनकी मां सारिका की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.


2/7
|
बताया जा रहा है कि छवि वार्ष्णेय परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए जा रही थीं. सोमवार रात उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर उनकी अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया.
ADVERTISEMENT


3/7
|
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची. बताया गया कि कार में एक महिला का शव बुरी तरह फंस गया था. रेस्क्यू टीम को उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं के शव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाए गए. वहीं, घायल लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया.


4/7
|
छवि वार्ष्णेय हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव की रहने वाली थीं. उनके पिता श्यामलाल किराना स्टोर चलाते हैं. परिवार में उनकी पत्नी सारिका, बेटी छवि और बेटा कान्हा हैं. छवि की उम्र 23 साल थी, जबकि उनके भाई कान्हा की उम्र 26 साल बताई गई है. हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात श्यामलाल अपनी पत्नी सारिका, बेटी छवि, बेटे कान्हा, रिश्तेदार सरजपाल और ड्राइवर सचिन के साथ उज्जैन दर्शन के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. दुर्घटना में छवि और उनकी मां सारिका की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए.


6/7
|
छवि वार्ष्णेय सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा थीं. वह YouTube समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थीं और उनके 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स बताए जाते हैं. कम उम्र में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाई थी. उनकी अचानक मौत की खबर सामने आने के बाद उनके फॉलोवर्स और परिचितों के बीच भी शोक की लहर है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
दर्दनाक दुर्घटना के बाद बड़ौद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और अर्टिगा कार की ट्रक से टक्कर कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल दोनों मृत महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है. इस हादसे ने छवि के परिवार के साथ-साथ उनके सोशल मीडिया प्रशंसकों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है.
ADVERTISEMENT










