UP Tak Exclusive: प्राइवेट पार्ट पर भी... यूपी Tak के कैमरे के सामने फफक-फफक कर रो पड़े दिग्विजय भाटी
उस्मान चौधरी
• 05:50 PM • 21 Aug 2026
मेरठ के पूर्व SSP अविनाश पांडेय पर मारपीट का आरोप लगाने वाले किसान नेता दिग्विजय भाटी कैमरे के सामने अपनी आपबीती बताते हुए भावुक हो गए. उन्होंने SSP ऑफिस और SOG कार्यालय में लात-घूंसों, बेल्ट और जूतों से पिटाई करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT


1/9
|
मेरठ के पूर्व SSP अविनाश पांडेय पर मारपीट का आरोप लगाने वाले किसान नेता दिग्विजय भाटी UP Tak के कैमरे के सामने अपनी बात बताते-बताते रो पड़े. उन्होंने दावा किया कि SSP ऑफिस में उन्हें जूते, लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा गया. इसके बाद SOG ऑफिस ले जाकर भी उन्हें थर्ड डिग्री दी गई.


2/9
|
दिग्विजय ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके शरीर के प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट पहुंचाई गई. उन्होंने बताया कि उनकी आंख में गंभीर चोट लगी है और डॉक्टर ने उनकी आंख की रोशनी को लेकर भी चिंता जताई है. पूरी घटना बताते हुए कई बार उनकी आवाज भर्रा गई और भावुक हो गए.
ADVERTISEMENT


3/9
|
दिग्विजय भाटी के मुताबिक, वह 19 तारीख को सुबह करीब 11:30 बजे SSP कार्यालय पहुंचे थे. उनका कहना है कि वह भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ता मोहित जाटव के खिलाफ दर्ज एक कथित फर्जी मुकदमे को लेकर SSP से मिलने गए थे.


4/9
|
दिग्विजय का दावा है कि बातचीत के दौरान SSP अविनाश पांडेय नाराज हो गए और उन्हें खींचकर अपने केबिन में ले गए. वहां कोहनी, बेल्ट, लात और जूतों से पीटा गया. दिग्विजय ने कैमरे के सामने रोते हुए कहा कि वह SSP के पैर पकड़कर पूछ रहे थे कि उनकी गलती क्या है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पीटा गया. उनका आरोप है कि जूते से उनकी आंख पर भी मारा गया.
ADVERTISEMENT


5/9
|
दिग्विजय का आरोप है कि इसके बाद उन्हें और मोहित जाटव को SOG कार्यालय ले जाया गया. वहां इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर भी मारपीट का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि उनके हाथ-पैर बांधकर ऊपर लटकाया गया और डंडे व लाठियों से पीटा गया. इतनी पिटाई की गई कि चीखते-चीखते उनकी आवाज बैठ गई.


6/9
|
दिग्विजय ने बातचीत के दौरान कहा कि शरीर के कुछ ऐसे हिस्सों पर चोट लगी है, जिन्हें वह कैमरे के सामने दिखा नहीं सकते. उन्होंने कहा कि उनके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट मारी गई. इसी दौरान भावुक हो गए और बोले कि शरीर पर ऐसी जगहों पर भी चोट है, जिसे दिखाना संभव नहीं है.
ADVERTISEMENT


7/9
|
दिग्विजय ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान एक गाना भी बजाया गया. उन्होंने बताया कि ‘चोली के पीछे क्या है’ गाना चलाया गया और उनसे डांस कराया गया. दावा किया कि जब वह ज्यादा बेहोश हो जाते थे तो उन्हें पानी पिलाया जाता था. उनके मुताबिक, उनके कानों में भी कुछ लगाया गया था और अब भी कान में सूजन है तथा सुनाई देने में परेशानी हो रही है.


8/9
|
दिग्विजय भाटी ने मामले में जांच से पहले FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर कोई आम आदमी किसी पर आरोप लगाए तो पहले मुकदमा दर्ज होता है और उसके बाद जांच होती है. ऐसे में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी पहले FIR दर्ज होनी चाहिए.


9/9
|
दिग्विजय ने भावुक होते हुए कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जिंदगी खत्म करने तक की बात सोचने लगे हैं. उन्होंने कहा कि उनके शरीर को इतनी बुरी तरह चोट पहुंची है कि अब जिंदगी भर इसका असर रह सकता है.
ADVERTISEMENT










