रात 1.30 बजे पलटे हुए ऑटो के पास खून से सनी पड़ी थी... झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी के साथ क्या हुआ?

प्रमोद कुमार गौतम

05 Jan 2026 (अपडेटेड: 05 Jan 2026, 04:57 PM)

UP News: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी रात 9.30 बजे घर से ऑटो लेकर निकली थीं. मगर रात 1.30 बजे वह जिस हाल में मिली, उसे देख पुलिस भी चौंक गईं.

Jhansi, Jhansi News, Jhansi Viral News, Jhansi Crime, Jhansi Crime News, Jhansi Police, Jhansi Anita Chaudhary Case, UP News, UP Viral News, UP Crime News, UP Police, झांसी, झांसी न्यूज, झांसी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: झांसी में 40 साल की अनीता चौधरी शहर की पहली महिला ऑटो ड्राइवर थीं. वह ऑटो चलाकर अपने परिवार की आर्थिक तौर पर मदद कर रही थीं और समाज में एक बड़ा संदेश भी दे रही थीं. मगर अब अनीता का शव खून से लथपथ हालत में मिला है. इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है. अनीता के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है. हत्या से पहले लूट को भी अंजाम दिया गया है. बता दें कि अनीता रात के समय ऑटो चलाती थीं. परिजनों का कहना है कि घटना वाले दिन अनीता रात 9.30 बजे ऑटो लेकर घर से निकली थीं. मगर रात 1.30 बजे उन्हें उनकी मौत की जानकारी मिली.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: कमरे में गला कटा हुआ पड़ा था बसीर! फिर पता चला उसकी पत्नी शमा और भतीजे के हत्यारे इश्क की ये कहानी

झांसी की पहली ऑटो चालक महिला के साथ क्या हुआ?

अनीता चौधरी झांसी की पहली ऑटो चालक महिला थीं. वह नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा स्थित अंबेडकर नगर में रहती थीं. ऑटो चलाने से पहले वह नौकरी करती थीं. करीब 15 सालों तक नौकरी करने के बाद उनका साल 2020 में अपने सुपरवाइजर से विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद उन्होंने ऑटो चलाना शुरू कर दिया था.

वीडियो देखिए

परिजनों का कहना है कि अनीता की हत्या की गई है. दूसरी तरफ पुलिस अभी तक इसे हादसा ही मान रही है. मगर वह मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने अनीता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.

पति का साथ देने के लिए चलाया ऑटो

अनीता के पति द्वारका चौधरी बस स्टैंड के पास ठेला लगाते हैं. इससे घर का खर्चा नहीं चलता. इसके बाद अनीता ने ऑटो लोन पर लिया और इसे चलाना शुरू किया. इस दौरान परिवार ने इसके लिए मना भी किया. मगर अनीता पीछे नहीं हटी और किसी तरह से लोन लेकर ऑटो लिया और उसे चलाया.

पलटी हुई थी ऑटो

परिजनों का कहना है कि रात 1.30 बजे उनके पास फोन आया कि कुछ हुआ है. वह मौके पर पहुंचे तो अनीता खून से लथपथ पड़ी हुई थी और ऑटो उलटा पड़ा था. अनीता के सिर्फ सिर पर ही चोट थी. शरीर पर और कहीं चोट के निशान नहीं थे. परिवार का ये भी कहना है कि अनीता का मंगलसूत्र, नाक-कान के गहने और मोबाइल भी गायब था.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.