Ghazipur News: बारिश की बेरुखी से सूखी नहरें, जमानिया-सेवराई में सिंचाई संकट गहराया, बिजली की मांग बढ़ी

Newzo

• 12:48 PM • 16 Jul 2026

Ghazipur Irrigation Crisis: मानसून की बेरुखी ने गाजीपुर के जमानिया और सेवराई क्षेत्र में सिंचाई संकट गहरा दिया है. सूखी नहरों के कारण किसान कृषि पंपों पर निर्भर हैं, जिससे बिजली की मांग बढ़ गई है. लो-वोल्टेज और कटौती से खेती और जनजीवन दोनों प्रभावित हैं. अब किसानों को अच्छी बारिश और नहरों में पानी का इंतजार है.

 बारिश की बेरुखी से सूखी नहरें, जमानिया-सेवराई में सिंचाई संकट गहराया, बिजली की मांग बढ़ी

बारिश की बेरुखी से सूखी नहरें, जमानिया-सेवराई में सिंचाई संकट गहराया, बिजली की मांग बढ़ी

Google CTA

Ghazipur Irrigation Crisis: जनपद के जमानिया और सेवराई तहसील क्षेत्र में मानसून के बावजूद पर्याप्त वर्षा न होने से किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. खेतों तक नहरों का पानी टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए कृषि पंपों पर निर्भर होना पड़ रहा है. परिणामस्वरूप बिजली की खपत में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

क्षेत्र में धान समेत खरीफ फसलों की रोपाई और सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है. बारिश के अभाव में खेतों में नमी बनाए रखने के लिए किसान दिन-रात कृषि पंप चला रहे हैं. अधिकांश अस्थाई और निजी नलकूप लगातार संचालित होने से विद्युत भार बढ़ गया है. दूसरी ओर उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान ने आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. घरों और प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर और पंखों का उपयोग लगातार हो रहा है, जिससे बिजली की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गई है.

बिजली की बढ़ी हुई खपत के चलते कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या भी सामने आ रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार होने वाली बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं किसान भी पर्याप्त बिजली न मिलने से सिंचाई कार्य समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं.

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई और नहरों में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया, तो खरीफ फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. किसानों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से नहरों में पानी की समुचित व्यवस्था कराने तथा विद्युत विभाग से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. क्षेत्र के लोगों को अब मानसून की सक्रियता और राहत भरी बारिश का इंतजार है.