पहली बार सामने आईं जेवर एयरपोर्ट की इनसाइड तस्वीरें, 3900 मीटर लंबा रनवे और आलीशान टर्मिनल का करें दीदार!

भूपेंद्र चौधरी

• 04:26 PM • 26 Mar 2026

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च 2026 को करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन. जानें फेज-1 की क्षमता, रनवे की खासियत और NCR के इस नए एविएशन हब की पूरी जानकारी.

follow google news
1

1/7

|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के पहले चरण का भव्य उद्घाटन करेंगे. दिल्ली के IGI के बाद यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का दूसरा और देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में से एक होगा.

2

2/7

|

पहले चरण के निर्माण पर करीब 11,200 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. शुरुआत में यह सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को सेवा देगा, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 7 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है.

3

3/7

|

यहां 3,900 मीटर लंबा रनवे तैयार किया गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े 'वाइड-बॉडी' विमानों की लैंडिंग के लिए सक्षम है. एडवांस्ड एयरफील्ड लाइटिंग और नेविगेशन सिस्टम (ILS) की मदद से यहाँ 24 घंटे और हर मौसम में उड़ानें संभव होंगी.

4

4/7

|

यहां एक विशाल मल्टी-मॉडल कार्गो हब विकसित किया गया है, जिसकी शुरुआती क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन है. साथ ही, 40 एकड़ में फैला MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सेंटर विमानों की मरम्मत के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा.

5

5/7

|

एयरपोर्ट का वास्तुशिल्प भारतीय संस्कृति, पारंपरिक घाटों और हवेलियों की सुंदरता से प्रेरित है, जो यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ भारत की सांस्कृतिक झलक भी दिखाएगा.

6

6/7

|

यह एयरपोर्ट पूरी तरह शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य पर आधारित है. यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित इस एयरपोर्ट को सड़क, रेल और मेट्रो से जोड़कर एक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है.

 

8

7/7

|

उद्घाटन समारोह को देखते हुए ग्रेटर नोएडा से जेवर तक सजावट का काम अंतिम चरण में है. प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे वॉटर स्प्रिंकलर से छिड़काव किया जा रहा है और पूरे इलाके को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.

रिलेटेड फोटो गैलरी