आगरा पहुंची एक्ट्रेस अनन्या पांडेय ने किया ताज का दीदार, सिंपल लुक में लगीं खूबसूरत

दीक्षा सिंह

29 Jul 2025 (अपडेटेड: 29 Jul 2025, 04:01 PM)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी एक फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा पहुंची हैं. इस दौरान उनके साथ जैकी श्रॉफ में नजर आए. अनन्या और जैकी को अपने बीच देखकर पर्यटकों में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई.

Google CTA
Ananya Pandey: Instagram

1/6

|

आगरा के मशहूर ताजमहल को देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ जुटती है. इसके साथ ही कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां पर होती है.

Ananya Pandey: Instagram

2/6

|

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी एक फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा पहुंची हैं. इस दौरान उनके साथ जैकी श्रॉफ में नजर आए. अनन्या और जैकी को अपने बीच देखकर पर्यटकों में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई.

Ananya Pandey: Instagram

3/6

|

बता दें कि अनन्या पांडेय ने ताज के दीदार के दौरान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अनन्या पांडेय बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं. अनन्या ने फ्लोरल टॉप के साथ बालों को पीछे बांध रखा है.

Ananya Pandey: Instagram

4/6

|

इस दौरान वह एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ने एक कैप्शन लिखा है 'वाह ताज.' अनन्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. लोग उनके सिंपल लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Ananya Pandey: Instagram

5/6

|

बता दें कि अनन्या पांडेय एक्टर चंकी पांडेय की बेटी हैं. अनन्या ने "स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2" फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Ananya Pandey: Instagram

6/6

|

बात करें अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो वह जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ "तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी" में नजर आएंगी.