एक साल में 186वीं रैंक से टॉप 10 में जगह बनाने वाली UPSC टॉपर आस्था जैन कौन हैं, जानिए इनकी सक्सेस स्टोरी

यूपी तक

06 Mar 2026 (अपडेटेड: 06 Mar 2026, 04:21 PM)

Astha Jain Rank 9: Astha Jain Rank 9: UPSC 2025 के परिणामों में शामली की आस्था जैन ने 9वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है. बेकरी चलाने वाले की बेटी आस्था ने अपने पहले ही प्रयास में आईपीएस का मुकाम हासिल किया.

follow google news
1

1/7

|

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में टॉप किया है. वहीं उत्तर प्रदेश के शामली जिले की आस्था जैन ने अपनी मेहनत के दम पर 8 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है.
 

2

2/7

|

आस्था जैन शामली के छोटे टाउन कांधला के एक सिंपल परिवार से हैं. उनके पिता एक बेकरी की दुकान चलाते हैं और माता एक हाउसवाइफ हैं.  सीमित संसाधनों के बावजूद आस्था ने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया और आईपीएस बनने का लक्ष्य हासिल किया.
 

3

3/7

|

आस्था अपने स्कूल के दिनों से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं. उन्होंने अपनी पढ़ाई स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से की है. अपनी लगन और अनुशासन के कारण वह हमेशा स्कूल स्टाफ और शिक्षकों की पसंदीदा छात्रा रहीं. 
 

4

4/7

|

आस्थाा के परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहन और एक भाई हैं. दूसरे नंबर की आस्था ने बचपन से ही शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया.
 

5

5/7

|

तैयारी के सफर की बात करें तो आस्था ने कुछ समय दिल्ली में कोचिंग ली. हालांकि उन्हें जल्दी ही समझ आ गया कि सफलता का असली रास्ता सेल्फ स्टडी से होकर गुजरता है. उन्होंने अपना पूरा फोकस खुद की पढ़ाई पर लगाया और दिन-रात एक कर दिया.
 

6

6/7

|

साल 2024 की परीक्षा में उनकी रैंक  186 थी. जबकि इस बार उन्होंने जबरदस्त सुधार करते हुए सीधे टॉप-10 में जगह बना ली. महज 23 साल की उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
 

7

7/7

|

UPSC द्वारा जारी परिणाम के अनुसार इस बार कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है. इनमें 317 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 104 ईडब्ल्यूएस वर्ग, 306 ओबीसी वर्ग, 158 एससी वर्ग और 73 एसटी वर्ग  से हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी