UP Weather Update: यूपी में नहीं थमा है मॉनसूनी बारिश का सिलसिला... 28 सितंबर को इन 20+ जिलों जमकर बरसेंगे मेघ

यूपी तक

27 Sep 2025 (अपडेटेड: 27 Sep 2025, 04:54 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. सूबे में अभी भी कई ऐसे जिले हैं, जहां मॉनसूनी बारिश की संभावना है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला अभी पूरी तरह से थमा नहीं है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि 28 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. नीचे उन जिलों की लिस्ट है जहां मेघ बरस सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

28 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कल यानी 28 सितंबर के लिए जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है, उनकी सूची इस प्रकार है:

झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, कानपुर, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, मऊ, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, सीतापुर, और बहराइच. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. 

27 सितंबर को इन जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने आज यानी 17 सितंबर के लिए भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है. इन जिलों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली, और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) चलने की संभावना है:

जालौन, राय बरेली, अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटाह, हाथरस, मथुरा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, और फर्रुखाबाद.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का जलवा अभी भी बरकरार... इन 25+ जिलों में बारिश की संभावना