UP Weather: भीषम गर्मी के लिए रहें तैयार...IMD ने जारी किया प्रचंड गर्मी का अलर्ट, मॉनसून को लेकर ये अपडेट

यूपी तक

11 Jun 2025 (अपडेटेड: 11 Jun 2025, 10:32 AM)

UP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम यूपी में आने वाले 2 दिन काफी भारी हैं. इस दौरान लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

UP Weather Update, UP Weather, up weather news, up mausam samachar, weather in uttar pradesh, weather in up, weather in up today, weather in up city, weather in uttar pradesh today, weather in uttar pradesh tomorrow

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन निकलने से लेकर रात तक में तेज गर्मी महसूस की जा रही है. लू के थपेड़ों और गर्म हवाओं ने लोगों को हिला कर रख दिया है. गर्मी हर दिन नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम यूपी में आने वाले 2 दिन काफी भारी हैं. इस दौरान लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आने वाले 2 से 3 दिन पश्चिम यूपी में प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों के पूरे आसार हैं. इस दौरान तापमान और भी रिकॉर्ड तोड़ सकता है. इस दौरान लोगों को बेहद सावधानी के साथ रहने की जरूरत है. 

पूर्वी यूपी में राहत

मौसम विभाग यानी आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर दी है. आईएमडी के मुताबिक, आज से पूर्वी यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 11 से 12 जून के बीच पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की-तेज बारिश के आसार हैं. इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून से मॉनसून यूपी में दस्तक दे सकता है. फिलहाल मॉनसून बंगाल-महाराष्ट्र में है. मॉनसून आने के बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

इन जिलों में लू की चेतावनी जारी

इसी बीच आईएमडी ने यूपी के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, उसमें जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, औरैया, झांसी, मथुरा, ललितपुर और अलीगढ़ शामिल हैं.