Farmers Protest News LIVE: Farmers Protest LIVE Updates: दिनभर नोएडा की सड़कों पर हंगामा बरपता रहा. किसान दिल्ली की और कूच कर रहे थे और उनकी तादाद हजारों में थी. लेकिन शाम होते होते एक आंशिक कामयाबी मिली और प्रशासन के अधिकारी किसान नेताओं को सड़क से हटने के लिए मनाने में कामयाब रहे. संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में करीब 2 हजार आंदोलनरत हैं.
किसान पांच मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इनमें पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावित किसानों को 10% प्लॉट और 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा, 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 10% प्लॉट, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ, हाई पावर कमेटी द्वारा पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी हो और आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण करने जैसी मांगें शामिल हैं.
किसानों के इस आंदोलन से जुड़े हर अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 06:02 PM • 02 Dec 2024
किसानों के आंदोलन में अब आगे क्या होगा?
किसानों और अधिकारियों के बीच सहमति यह बनी है की मुख्य सचिव से बातचीत अगले एक हफ्ते के भीतर होगी. तब तक किसान आंदोलनकारी सड़क से सटे दलित प्रेरणा स्थल के अंदर बैठेंगे और धरना देते रहेंगे. अगर बातचीत सफल होती है तो वह घर वापस जाएंगे नहीं तो दोबारा दिल्ली कूच किया जाएगा. फिलहाल नोएडा एक्सप्रेसवे ट्रैफिक के लिए 4 बजे से चालू कर दिया गया है.
- 06:02 PM • 02 Dec 2024
2 बजे अधिकारियों की फौज किसानों को मनाने पहुंची
किसानों की समस्या नोएडा और आसपास की जुड़ी तीनों अथॉरिटी से थी. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के आला अधिकारी किसानों से बातचीत करने दलित प्रेरणा स्थल के सामने वाली सड़क पर बैठ गए. बातचीत खास तौर पर दो मुद्दों पर थी. पहला मुद्दा की जो अधिग्रहित जमीन किसानों से ली गई है उसका 10% डेवलप्ड एरिया किसानों को दिया जाए. दूसरा यह की जो भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में पास किया गया था उसे नोएडा और आसपास के इलाकों में भी लागू किया जाए ताकि किसानों को ज्यादा मुआवजा मिले. जो अधिकारी बातचीत करने आए वह इतने सीनियर नहीं थे कि इन दोनों बातों पर कोई लिखित आश्वासन दे पाते. इसलिए यह वादा किया गया की मुख्य सचिव स्तर की वार्ता इसी हफ्ते होगी और तब तक किस सड़क से हट जाएंगे.
- 06:02 PM • 02 Dec 2024
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नोएडा की सड़कों पर क्या हुआ
रविवार को जब किसानों की बातचीत ऑथोरिटी के साथ विफल हुई तब उन्होंने ऐलान किया की 2 दिसंबर यानि सोमवार को वह अपनी बात केंद्र सरकार को सुनाने के लिए दिल्ली की तरफ कूच करेंगे. ठीक 12 बजे किसानों का जमावड़ा दिल्ली के बॉर्डर से लगभग 4 किलोमीटर दूर महामाया फ्लाईओवर के पास लगना शुरू हो गया. देखते-देखते हजारों किसान इकट्ठा हो गए जिनमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी थीं. थोड़ी देर आपस में विचार विमर्श करने के बाद सारे किसान दिल्ली की तरफ आगे बढ़ने लगे. देखते देखते उन्होंने दो बैरिकेड को तोड़ डाला और आखिरकार राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पहुंच गए. सभी के हाथों में अलग-अलग यूनियन के झंडे थे और सिर पर टोपी. दलित प्रेरणा स्थल पर लगभग डेढ़ बजे किसानों ने धरना देना शुरु किया और कहा कि सरकार बात सुनने को राजी नहीं हो रही है.
- 06:02 PM • 02 Dec 2024
नोएडा के किसानों का दिनभर सड़क पर हंगामा
दिनभर नोएडा की सड़कों पर हंगामा बरपता रहा. किसान दिल्ली की और कूच कर रहे थे और उनकी तादाद हजारों में थी. लेकिन शाम होते होते एक आंशिक कामयाबी मिली और प्रशासन के अधिकारी किसान नेताओं को सड़क से हटने के लिए मनाने में कामयाब रहे. लेकिन उससे पहले किसानों का जत्था लगभग दो किलोमीटर पैदल मार्च कर चुका था और इस दौरान दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद पड़ा हुआ था.
- 04:23 PM • 02 Dec 2024
दिल्ली कूच नहीं कर रहे किसान
जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों ने अभी अपना इरादा टाल दिया है. वह फिलहाल दिल्ली के तरफ नहीं जा रहे हैं. हालांकि उनका प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है. अभी किसान दलित प्रेरणा स्थल के भीतर मौजूद हैं.
- 02:54 PM • 02 Dec 2024
Farmers Protest March News LIVE: नोएडा में लगा जाम
Kisan Andolan LIVE: जानकारी के मुताबिक एक सभा के बाद किसान पैदल मार्च कर के नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से आगे बढ़ चुके हैं. हजारों किसानों के जत्थे को आगे बढ़ने के कारण
नोएडा के महामाया ब्रिज पर जाम लग गया है. - 02:38 PM • 02 Dec 2024
Farmers Protest LIVE: बैरिकेंडिग तोड़ आगे बढ़े किसान
Farmers Protest LIVE Updates: दलित प्रेरणा स्थल के सामने थोड़ी देर तक बैठने के बाद प्रदर्शन कर रहे किसान आगे बढ़ गए हैं. बता दें कि किसान संयुक्त मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार पर कृषि सुधारों और उनकी मांगों पर ध्यान देने के लिए दबाव बनाना है। दलित प्रेरणा स्थल पर एक संक्षिप्त सभा के बाद, किसान अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला करते हुए, प्रदर्शन के अगले चरण की ओर बढ़ गए.
- 02:20 PM • 02 Dec 2024
Farmers Protest News LIVE: देखें पुलिस की तैयारी
Kisan Andolan LIVE: पुलिस ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, ताकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सड़क को अवरुद्ध किया जा सके क्योंकि उत्तर प्रदेश के किसान आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर रहे हैं.
- 02:16 PM • 02 Dec 2024
Farmers Protest March News LIVE: पुलिस और प्रोटेस्टर अब आने सामने
Farmers Protest March News LIVE: आपको बता दें कि ताजा अपडेट ये सामने आया है कि प्रदर्शनकारी किसान महामाया फ्लाई ओवर से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस और प्रोटेस्टर अब आने सामने हैं.
- 02:14 PM • 02 Dec 2024
Farmers Protest News LIVE: पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स
Kisan Andolan LIVE: पुलिस ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, ताकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सड़क को अवरुद्ध किया जा सके क्योंकि उत्तर प्रदेश के किसान आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर रहे हैं.
- 02:11 PM • 02 Dec 2024
Kisan Andolan LIVE: किसानों में नोएडा में इस जगह किया प्रदर्शन
Farmers Protest March News LIVE: विभिन्न किसान संगठनों के तहत किसानों ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई.
- 02:08 PM • 02 Dec 2024
Farmers Protest March News LIVE: किसानों का हल्ला बोल, यहां देखें लाइव
- 02:06 PM • 02 Dec 2024
Farmers Protest March News LIVE: कितने जिलों के किसान ले रहे प्रदर्शन में हिस्सा?
Farmers Protest News LIVE: किसानों ने नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास विरोध प्रदर्शन शुरू किया है और किसान पैदल और ट्रैक्टरों से दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी किसान भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सहित अन्य सहयोगी समूहों से संबंधित हैं. किसानों के मार्च गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत 20 जिलों के किसान हिस्सा ले रहे हैं.
- 02:04 PM • 02 Dec 2024
Farmers Protest LIVE: क्या हैं किसानों की मुख्य मांगें?
Kisan Andolan LIVE: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आज किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के किसान नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की अपनी पांच मांगों पर जोर दे रहे हैं. यह विरोध संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान हो रहा है. पुलिस ने किसानों को रोकने को लिए तमाम उपाय किए हैं, लेकिन किसानों ने पुलिस के बैरिकेड्स को तोड़ दिया है और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली को तरफ जाने वाले रास्ते पर मौजूद दलित प्रेरणा स्थल से आगे बढ़ रहे हैं. किसान पुराने अधिग्रहण कानून के तहत 10 प्रतिशत भूखंडों के आवंटन और 64.7 प्रतिशत बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 10% प्लॉट, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ, हाई पावर कमेटी द्वारा पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी हो और आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण करने जैसी मांगें भी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

