live blog active
लाइव

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को लेकर आ गई बड़ी खबर, दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन!

यूपी तक

10 Oct 2026 (अपडेटेड: 10 Oct 2026, 11:00 AM)

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने आज 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. हालांकि इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है.

Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka and Saurabh Das

Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka and Saurabh Das

Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

वहीं, दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट कल से बंद हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, इन स्टेशनों के गेट आज शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे.

  • 01:16 PM • 10 Oct 2026

    अभिजीत दिपके का प्री-रिकॉर्डेड बयान आया सामने

    अभिजीत दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड बयान आया सामने आया है जिसमें वो बोल रहे हैं कि 'मेरे और आशुतोष, सौरभ के बाद अजिंक्य शिंदे मूवमेंट को लीड करेंगे'

  • 01:06 PM • 10 Oct 2026

    PTI दफ्तर के पास पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

    दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच PTI दफ्तर के पास पथराव की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, PTI बिल्डिंग के बाहर 50 से अधिक प्रदर्शनकारी जमा हुए थे. इसी दौरान पुलिस पर पत्थर फेंके गए, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. फिलहाल पथराव की घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है.

  • 01:02 PM • 10 Oct 2026

    अभिजीत दिपके के डिटेन होते ही उनकी मां ने दिया ये रिएक्शन

    CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी मां ने नाराजगी जताई है. उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं को हिरासत में लिया जा रहा है, जबकि उनके मुताबिक, गलत काम करने वालों पर ऐसी कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि अभिजीत के दिल्ली जाने से पहले ही उन्हें डर था कि कहीं पुलिस उसे हिरासत में न ले ले.

    अभिजीत की मां ने कहा कि उन्होंने बेटे को पहले ही आगाह किया था, लेकिन उसने भरोसा दिलाया था कि ऐसा नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल होने आए कई युवाओं को भी हिरासत में लिया जा रहा है और इसके लिए बाहर से पुलिस बल बुलाया गया है. उन्होंने सवाल किया कि अगर लाठी लेकर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं को क्यों रोका जा रहा है.

  • 12:43 PM • 10 Oct 2026

    अभिजीत, आशुतोष और सौरव को पुलिस ने अलग-अलग रखा

    दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है. जानकारी के मुताबिक, CJP से जुड़े अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद अलग-अलग रखा है. वहीं प्रदर्शन को लेकर अब तक करीब 400 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. जंतर-मंतर और दिल्ली-एनसीआर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.

  • 12:23 PM • 10 Oct 2026

    सपा सांसद हरेंद्र मलिक को पुलिस ने क्यों रोका

    सपा सांसद हरेंद्र मलिक को पुलिस ने पार्टी कार्यालय जाने से रोक दिया. इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए हरेंद्र मलिक ने इसे ‘आपातकाल का बड़ा रूप’ बताया. हरेंद्र मलिक का कहना है कि वो CJP प्रोटेस्ट में नहीं बल्कि मुलायम यादव की पुण्यतीथि में शामिल होने जा रहे थे.

  • 11:59 AM • 10 Oct 2026

    लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

    दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया. भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की ओर से आज कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया. 
     

  • 11:52 AM • 10 Oct 2026

    CJP की रत्ना सिंह को भी पुलिस ने किया डिटेन

    Delhi CJP Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में रत्ना सिंह वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान दावा करती सुनाई दे रही हैं कि सुबह उनके घर पुलिस पहुंची थी. उनके मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है और वे उन्हें घर पर ही रहने के लिए कह रहे हैं. रत्ना सिंह ने बताया कि वह कार से नहीं उतरी हैं और पुलिस ने उनकी गाड़ी को घेर रखा है. उन्होंने कहा कि कार में उनके साथ सिर्फ तीन लड़कियां हैं.

  • 11:37 AM • 10 Oct 2026

    अभिजीत दिपके आशुतोष रांका और सौरभ दास को कहां ले जा रही पुलिस?

    अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस डिटेन कर बस से एयरपोर्ट से बाहर ले जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इन तीनों को डिटेंशन सेंटर ले जा रही है.
     

  • 11:23 AM • 10 Oct 2026

    हाथ जोड़कर अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से क्या कहा?

    दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ़्लाइट कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है.

    अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "...मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए."

    दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है.कृपया सहयोग करें."
     
     

  • 11:16 AM • 10 Oct 2026

    दीपके, रांका और सौरभ दास को हिरासत में लेते ही CJP ने जारी की प्रेस रिलीज

    आज दिल्ली में उतरते ही विमान से सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका की तानाशाही हिरासत की कड़ी निंदा करती है.

    दिल्ली पुलिस द्वारा की गई यह पूर्व नियोजित कार्रवाई आज के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के नेतृत्व को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही पंगु बनाने के उद्देश्य से की गई है. सीजेपी आवागमन की स्वतंत्रता के इस घोर उल्लंघन की निंदा करती है और दीपके, दास और रांका की तत्काल, बिना शर्त रिहाई की मांग करती है.

  • 11:06 AM • 10 Oct 2026

    फ्लाइट में दिल्ली पुलिस से भिड़े अभिजीत दिपके!

    अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को जैसे ही दिल्ली पुलिस डिटेन करने पहुंची वैसे ही हड़कंप मच गया. इस दौरान अभिजीत दिपके का पुलिस से बहस हुआ. अभिजीत दिपके ने कहा कि ''क्या हम यहां डिटेन होने आए हैं.''
     

  • 11:05 AM • 10 Oct 2026

    फ्लाइट में दिल्ली पुलिस से अभिजीत दिपके की बहस

    अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को जैसे ही दिल्ली पुलिस डिटेन करने पहुंची वैसे ही हड़कंप मच गया. इस दौरान अभिजीत दिपके का पुलिस से बहस हुआ. अभिजीत दिपके ने कहा कि ''क्या हम यहां डिटेन होने आए हैं.''
     

  • 10:52 AM • 10 Oct 2026

    CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके हुए डिटेन

    अभिजीत दिपके की फ्लाइट दिल्ली पहुंच चुकी है. फ्लाइट के अंदर दिल्ली पुलिस पहुंच गई है. फ्लाइट के अंदर से सौरभ, दिपके और आशुतोष रांक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

  • 10:44 AM • 10 Oct 2026

    शाहदरा में सुरक्षा सख्त, ड्रोन और CCTV से निगरानी

    Delhi CJP Protest Live Update:दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए शाहदरा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कमर्शियल वाहनों की जांच के बाद उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है. इलाके में ट्रैफिक स्टाफ के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में गश्त की जा रही है, जबकि ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए भी लगातार निगरानी रखी जा रही है.

  • 10:42 AM • 10 Oct 2026

    CJP प्रोटेस्ट से पहले अखिलेश यादव ने किया ये पोस्ट

    किसीके रोके नहीं रुकेगा
    अब दिल्ली में देश जुटेगा!

    हम देश की युवा ऊर्जा के साथ हैं। भाजपा सरकार अगर समझ रही है कि वो ताक़त के बल पर जनता को रोक लेगी तो ये उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। ‘जंतर-मंतर’ अब एक जगह का नाम नहीं, एक नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है। अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा। 

    माना बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद 
    पर उन्होंने देखा न नौजवानों का दमख़म 
    यहाँ हौसलों की भी तैयारी है चाकचौबंद
    हैं साथ सब, मानकर इसको अंतिम जंग

  • 10:40 AM • 10 Oct 2026

    नितिन नवीन का राहुल गांधी और CJP पर निशाना, देश को अस्थिर करने की कोशिश का लगाया आरोप

    Delhi CJP Protest Live Update:CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों गुट देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. नितिन नवीन ने यह भी दावा किया कि इन प्रयासों के पीछे राजनीतिक उद्देश्यों के साथ विदेशी ताकतों का हाथ हो सकता है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे मंसूबों को सफल नहीं होने देगी.

  • 10:32 AM • 10 Oct 2026

    CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे अखिलेश यादव? दे दिया जवाब

    Delhi CJP Protest Live Update: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने और चुनाव आयोग के भेदभावपूर्ण रवैये को उजागर करने के लिए विरोध कर रहे लोगों का समर्थन करती है. हमने 2022 में भी यह मुद्दा उठाया था. समाजवादी पार्टी ने हलफनामे के साथ सबसे अधिक शिकायतें दर्ज कराई थीं. सीजेपी को हमारा नैतिक समर्थन पहले भी था और आज भी है.

  • 10:21 AM • 10 Oct 2026

    नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, पुलिस की चेकिंग जारी

    Delhi CJP Protest Live Update:दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ADCP अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में BNSS की धारा 163 लागू है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और बॉर्डर पर लगातार चेकिंग के साथ निगरानी की जा रही है.

  • 10:19 AM • 10 Oct 2026

    धौला कुआं में कई कंटेंट क्रिएटर्स हिरासत में लिए गए

    Delhi CJP Protest Live Update:दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है. धौला कुआं इलाके में कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.

  • 10:17 AM • 10 Oct 2026

    जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

    Delhi CJP Protest Live Update: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन बुलाया गया है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है.