live blog active
लाइव

Budget 2026 Live Updates: बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

LIVE Union Budget 2026 for Uttar Pradesh: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही हैं. बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए क्या खास होगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. यूपी को मिलने वाले फंड और बड़ी योजनाओं पर यहां देखें सभी लाइव अपडेट्स.

Budget 2026 for Uttar Pradesh LIVE

यूपी तक

31 Jan 2026 (अपडेटेड: 01 Feb 2026, 01:01 PM)

follow google news

Budget 2026 for Uttar Pradesh LIVE: देश का केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026)आज यानी रविवार 1 फरवरी को पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपना लगातार नौवां बजट पेश करके रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बजट को 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सरकार 'लंबे समय से लंबित समस्याओं से दीर्घकालिक समाधानों की ओर' बढ़ेगी. बजट के दिन बाजार खुले रहेंगे. NSE और BSE दोनों में सामान्य घंटों के दौरान कारोबार होगा. बजट से देश भर में विभिन्न सेक्टरों को बड़ी उम्मीदें हैं. ऐसे में वित्तमंत्री के बजट भाषण पर सबकी निगाहें टिकी हैं. बजट में उत्तर प्रदेश के लिए क्या खास होगा, इस पर हर किसी की नजरें हैं. 

बता दें कि हर साल 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाता है लेकिन भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा. इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए बजट के दिन तक की पल-पल के ताजा अपडेट्स, उम्मीदें, विशेषज्ञों की राय और प्रमुख नीतिगत संकेत लेकर आएंगे. बनें रहें यूपी Tak के इस लाइव ब्लॉग के साथ 

 

  • 01:32 PM • 01 Feb 2026

    Budget Live: MCX पर क्या हैं सोने और चांदी के दाम?

    Budget Live: बजट के बाद MCX पर सोने का भाव 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव लगभग 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है. 

  • 01:08 PM • 01 Feb 2026

    Budget Live: बजट के बाद देखें सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट

    Budget Live: आज के सोना-चांदी के रेट (दिल्ली के भाव, 1 फरवरी 2026)

    सोना (Gold)

    • 24 कैरेट सोना: ₹1,62,240 प्रति 10 ग्राम

    चांदी (Silver)

    • चांदी की कीमत: ₹2,78,000 प्रति किलो
  • 12:43 PM • 01 Feb 2026

    Budget Speech Live: बजट के बाद सोने चांदी की कीमतों में गिरावट!

    Budget Speech Live: बजट के बाद एमसीएक्स पर चांदी 25 हजार रुपये प्रति किलो कम हुई है. सोना प्रति 10 ग्राम के दाम भी 8 हजार के करीब कम हुए हैं. 

  • 12:37 PM • 01 Feb 2026

    Budget 2026 aur Share Bazaar: बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट

    Share Market aur budget 2026: बजट में ऐलान के बीच शेयर बाजार में भारी दबाव देखा जा रहा है. निफ्टी और सेंसेक्स को गिरावट के साथ नोट किया गया.

  • 12:30 PM • 01 Feb 2026

    Cheaper vs Costlier: बजट में क्या महंगा और क्या सस्ता?

    Sasta vs Mehnga:महंगा

    स्क्रैप, खनिज और शराब.

    सस्ता 

    कैसंर की दवाएं, ईवी और जूते, मोबाइल की बैटरी, मछली पकड़ना, ढुलाई.

  • 12:25 PM • 01 Feb 2026

    Income Tax Slab: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं: वित्त मंत्री

    Union Budget 2026 Live: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

  • 12:21 PM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 Live: होगी तीन नए एम्स की स्थापना

    Union Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुर्वेद के तीन नए एम्स (AIIMS) संस्थानों की स्थापना होगी. खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू किया जाएगा. एसएमई के लिए बजट में 10,000 करोड़ रुपये का कोष प्रस्तावित किया गया है. एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में तेजी को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी ‘कंटेंट क्रिएटर लैब’ स्थापित करने में सहायता दी जाएगी.

  • 12:18 PM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 Live: विदेश घूमना हुआ सस्ता! ट्रैवल पैकेज पर TCS में भारी कटौती,

    Union Budget 2026 Live: बजट 2026 में मध्यम वर्ग और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी राहत की घोषणा की है. सरकार ने विदेश यात्रा के शौकीनों की जेब का बोझ कम करते हुए विदेश यात्रा कार्यक्रम पैकेज की बिक्री पर लगने वाली TCS दर को घटाकर अब महज 2% कर दिया है. गौरतलब है कि पहले यह दर 5% और कुछ मामलों में 20% तक थी. खास बात यह है कि 2% की इस नई दर के लिए सरकार ने किसी भी तरह की न्यूनतम या अधिकतम राशि की शर्त नहीं रखी है, जिससे अब विदेश घूमना पहले के मुकाबले काफी किफायती हो जाएगा.

  • 12:07 PM • 01 Feb 2026

    Budget Speech Live: निर्मला सीतारमण ने AVGC सेक्टर में किया बड़ा ऐलान

    Union Budget 2026 LIVE Updates: मोदी सरकार ने बजट 2026 में देश के युवाओं और क्रिएटिव टैलेंट के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में AVGC (Animation, Visual Effects, Gaming, and Comics) सेक्टर को 'ऑरेंज इकोनॉमी' का मुख्य आधार बताते हुए इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं.

  • 12:07 PM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 Live: महिला उद्यमियों के लिए 'She-Mart' की सौगात

    Union Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में She-Mart योजना का ऐलान किया है. इस पहल के तहत देश भर में 'SHE' (Self-help Entrepreneur) मार्क्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा. यह योजना मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिला उद्यमियों को समर्पित है. 'She-Mart' के जरिए महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेचने के लिए एक संगठित प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और उनकी आय में सीधे तौर पर इजाफा होगा. और मजबूत करेगा।

  • 11:56 AM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 Latest updates: देश में बनेंगे ये 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

    Union Budget 2026 Live: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे: मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी."

  • 11:43 AM • 01 Feb 2026

    Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री ने कहा- हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा

    Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने देश के हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाने की सौगात दी है. आर्थिक सुधारों की कड़ी में, 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बैंकिंग क्षेत्र पर एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया है. इसके अतिरिक्त, ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए विद्युत वित्त निगम (PFC) और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) के पुनर्गठन की योजना बनाई गई है. वित्तीय बाजारों और प्रशासन को आधुनिक बनाने के लिए वित्त मंत्री ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली (FEMA Rules) की व्यापक समीक्षा करने और कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप (Total Return Swaps) शुरू करने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही, शहरी विकास के लिए बड़े शहरों में अधिक मूल्य के म्युनिसिपल बॉन्ड (Municipal Bonds) को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि नगर निगम अपने प्रोजेक्ट्स के लिए बाजार से फंड जुटा सकें.

  • 11:40 AM • 01 Feb 2026

    कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा। वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा..."

  • 11:29 AM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 Live: बजट में उत्तर प्रदेश के लिए हुआ ये बड़ा ऐलान

    Union Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 के अपने भाषण में उत्तर प्रदेश और बिहार को बड़ी सौगात दी है. कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा (Ship Repair Facility) स्थापित करने की घोषणा की है. इसके साथ ही, रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में वित्त मंत्री ने दो नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का खाका पेश किया है. अब दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी के बीच हाई-स्पीड ट्रेनें चलाने की तैयारी है जिससे उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक का सफर न केवल तेज होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

  • 11:26 AM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 Live: रेयर-अर्थ कॉरिडोर को लेकर हुआ ये ऐलान

    Union Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी. अब हम ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को समर्पित रेयर-अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव देते हैं."

  • 11:23 AM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 LIVE Updates: बजट में अगले 5 साले में 10 हजार करोड़ रुपये के बायोफार्मा शक्ति का प्रस्ताव

    Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने कहा, "भारत को वैश्विक बायोफार्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. अगले 5 सालों में 10 हजार करोड़ रुपये के बायोफार्मा शक्ति का प्रस्ताव. 10000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बायोमार्फा शक्ति का प्रस्ताव. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को मजबूत करने का प्रस्ताव."

     

  • 11:19 AM • 01 Feb 2026

    Budget 2026 LIVE: हमने ज़रूरी आयात पर निर्भरता कम की है: वित्त मंत्री

    Budget 2026 LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और ज़रूरी आयात पर निर्भरता कम की है. साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो. रोज़गार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं. इन उपायों से लगभग 7% की हाई ग्रोथ रेट मिली है और हमें गरीबी कम करने और हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली है."

     

     

  • 11:13 AM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ने कहा- जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है...

     

    Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है. यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं."

  • 11:11 AM • 01 Feb 2026

    Budget 2026: 'बयानबाजी नहीं, सुधारों पर रहा जोर'- वित्त मंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की 5 बड़ी उपलब्धियां

    Budget 2026 Live in hindi: केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के आर्थिक विजन को देश के सामने रखा. अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का ध्यान लोकलुभावन घोषणाओं के बजाय ठोस और निर्णायक सुधारों पर केंद्रित रहा है. 

    घरेलू विनिर्माण: भारत ने अपनी डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को कई गुना बढ़ाया है, जिससे आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

    ऊर्जा सुरक्षा: देश की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

    सुधार बनाम बयानबाजी: वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने केवल 'बयानबाजी' करने के बजाय जमीनी स्तर पर 'सुधारों' (Reforms) को चुना है।

    ठोस फैसले: असमंजस की स्थिति को छोड़कर सरकार ने हमेशा निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया, जिससे नीतिगत स्पष्टता बनी रही।

    आर्थिक स्थिरता: भारत की विकास यात्रा की सबसे बड़ी पहचान 'तेज आर्थिक वृद्धि' और 'नियंत्रित महंगाई' रही है, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत को एक मजबूत स्थिति में खड़ा किया है।

  • 11:09 AM • 01 Feb 2026

    Union Budget 2026 Live: वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

    Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना रिकॉर्ड 9वां केंद्रीय बजट पेश करना शुरू कर दिया है. पूरे देश की नजरें उन बड़े ऐलानों पर टिकी हैं, जो भविष्य के भारत की नींव रखेंगे. अपने भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री देश की आर्थिक मजबूती और आगामी वित्त वर्ष के लिए सरकार का विजन साझा कर रही हैं. 

follow whatsapp