यूपी पुलिस में भर्ती होने के बाद मौसी के घर आई कानपुर की बबली, बाथरूम गई और जिंदा नहीं निकली! क्या हुआ उसके साथ?

राम प्रताप सिंह

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 04:22 PM)

Kanpur News: छोटी बहन प्रियम वर्मा उर्फ बबली और बड़ी बहन लवली के माता-पिता की मौत हो चुकी थी. परिवार कानपुर में रहता था. मुख्य तौर से ये परिवार बलिया का रहने वाला है. लवली और बबली की एक छोटी बहन और भाई और हैं. दोनों बहनों का चयन यूपी सिपाही भर्ती में हुआ था. जानिए छोटी बहन के साथ क्या हुआ?

UP News, UP Police Bharti, UP Viral news, UP Crime, Kanpur, Kanpur news, Deoria, Deoria News, Deoria Viral news, Kanpur Viral news, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी पुलिस भर्ती, सिपाही भर्ती ट्रेनिंग, कानपुर, देवरिया, यूपी न्यूज

UP News (PIC-AI)

Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में प्रियम वर्मा उर्फ बबली का भी चयन हुआ था. उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो गई थी. परिवार में 3 बहनें और एक भाई था. घर की आर्थिक हालत सही नहीं थी. ऐसे में बड़ी बहन लवली और छोटी बहन बबली ने यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी की और दोनों बहनें सिपाही भर्ती में पास भी हो गईं. 

यह भी पढ़ें...

21 साल की बड़ी बहन लवली 18 साल की छोटी बहन बबली पुलिस में भर्ती होने से काफी खुश थी. उन्हें लगता था कि यूपी पुलिस सिपाही में चयन होने के बाद उसके और उसके परिवार की जिंदगी पहले से आसान हो जाएगी. मगर अब छोटी बहन बबली ने सिपाही की ट्रेनिंग में जाने से पहले ऐसा कदम उठाया है कि उसकी बहनों और भाई का रोते-रोते बुरा हाल है. 

ये भी पढ़ें: लव मैरिज के 4 साल बाद ही अमेठी के ऋषि वर्मा और प्रतिभा बनवासी की शादी का हुआ खौफनाक अंत, ये कहानी हिला देगी

प्रियम वर्मा उर्फ बबली ने ये क्या कर डाला?

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में पास होने के बाद दोनों बहनें पुलिस ट्रेनिंग का इंतजार कर रही थीं. ट्रेनिंग में जाने से पहले वह अपनी नानी और मौसी के यहां चली गई थीं. इसी क्रम में वह दोनों अपनी मौसी के यहां देवरिया आई थीं. 

शाम के समय दोनों बहनें टहल रही थीं. अचानक छोटी बहन प्रियम उर्फ बबली बाथरूम चली गई. जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया. जब अंदर से कोई जबाव नहीं आया तो गेट तोड़ा. अंदर देखा तो युवती फंदे से झूल रही थी और वह दुनिया से जा चुकी थी. बता दें कि 17 जून से दोनों बहनों की रायबरेली में ट्रेनिंग थी.

परिवार की जिम्मेदारी बड़ी बहन लवली पर आई

इस घटना से परिवार सकते में हैं. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बबली ने सिपाही ट्रेनिंग में जाने से पहले ये कदम क्यों उठाया? बड़ी बहन समेत पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है. परिवार की सारी जिम्मेदारी अब बड़ी बहन लवली पर आ गई हैं. अब लवली यूपी पुलिस में सिपाही बनकर अपनी छोटी बहन और भाई का सहारा बनेगी. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर सी.ओ सलेमपुर दीपक शुक्ला का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया, कानपुर के घाटमपुर का परिवार है. बबली उर्फ प्रियम वर्मा का चयन यूपी पुलिस सिपाही पद पर हुआ था. ट्रेनिंग से पहले वह रायबरेली स्थित अपनी मौसी के यहां आई थी. उसके साथ उसकी बड़ी बहन भी थी. यहां युवती ने बाथरूम में अपनी जान दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मेरठ के किसान महफूज के घर में अचानक निकले 50 से 52 सांप, फिर उसने उनके साथ ऐसा क्या किया कि अब खुद ही फंसा?