रात में 2 बजे महाकुंभ में क्या-क्या हुआ, तस्वीरों में देखिए भगदड़ का हर अपडेट

यूपी तक

29 Jan 2025 (अपडेटेड: 29 Jan 2025, 02:38 PM)

MahaKumbh Bhagdad Photos: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पावन स्नान के दौरान संगम नोज पर उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए और कई परिवार बिछड़ गए.

follow google news
Maha kumbh 2025

1/6

|

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पावन स्नान के दौरान संगम नोज पर उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए और कई परिवार बिछड़ गए.
 

Maha kumbh 2025

2/6

|

सामने आई जानकारी के मुताबिक, रात करीब दो बजे रास्तों पर लगी बैरिकेडिंग का एक हिस्सा गिर गया और भगदड़ मच गई.  पोल 11 से 17 के बीच देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई. 
 

Maha kumbh 2025

3/6

|

आखिरी सूचना मिलने तक 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और और कई लोग घायल हैं. घायलों को एंबुलंस के जरिए सेक्टर-2 के अस्पताल पहुंचाया गया.
 

Maha kumbh 2025

4/6

|

प्रशासन ने जल्द ही हालात पर काबू पाने का दावा किया है लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द करने का एलान कर दिया और अपने कैंपों में लौट गए. हालांकि बाद में अखाड़ों ने कहा कि प्रशासन से बातचीत के बाद बिना तामझाम के परंपरा के मुताबिक स्नान किया जाएगा. 
 

Maha kumbh 2025

5/6

|

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है और पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. 
 

Maha kumbh 2025

6/6

|

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी. उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की.

follow whatsapp