आज से लेकर 9 महीने तक उदित रहेंगे शुक्र! इन 4 राशियों के लोगों को लगातार मिलेगा धन और सारे सुख
यूपी तक
• 05:43 PM • 01 Feb 2026
शुक्र ग्रह मकर राशि में उदित होकर अगले 9 महीनों तक प्रभावी रहेंगे. इस दौरान वृष, मिथुन, तुला और मीन राशि के जातकों को धन, सुख-सुविधाएं, करियर में सफलता और पारिवारिक खुशियों का विशेष लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT

1/8
|
आज शाम करीब 6:30 बजे धन और ऐश्वर्य के देवता शुक्र मकर राशि में उदित होने जा रहे हैं. खास बात यह है कि शुक्र देव 12 अक्टूबर 2026 तक यानी अगले 9 महीनों तक इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, शुक्र का यह उदय 4 खास राशियों के लिए सुख-सुविधाओं और अपार धन का मार्ग खोलने वाला है.

2/8
|
शुक्र का उदय वृषभ राशि वालों की झोली खुशियों से भर सकता है. आपकी कमाई में जबरदस्त इजाफा होने के संकेत हैं. अगर आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. दोस्तों या करीबियों से कोई महंगा गिफ्ट मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT

3/8
|
शुक्र की कृपा से वृषभ राशि के लोग इस दौरान कीमती धातुओं और गहनों में निवेश कर सकते हैं. संपत्ति या नया वाहन खरीदने की आपकी पुरानी योजनाएं अब धरातल पर आती दिख रही हैं. परिवार में समृद्धि आएगी और आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी.

4/8
|
मिथुन राशि के जातक अपनी कड़ी मेहनत का मीठा फल चखने को तैयार हो जाएं. नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है. व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार का है, जहां लाभ की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि खर्चों पर लगाम लगेगी और बचत बढ़ेगी.
ADVERTISEMENT

5/8
|
धन के साथ-साथ शुक्र देव आपके निजी जीवन में भी शांति लाएंगे. पिछले कुछ समय से परिवार या मित्रों के साथ चल रहा तनाव अब धीरे-धीरे खत्म होगा. रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी और अपनों के साथ आपके संबंध फिर से मधुर और सामान्य होने लगेंगे.

6/8
|
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का उदय किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. आपके जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अचानक पूरे होने लगेंगे. शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहने वाला है. आने वाले महीनों में आपकी कोई बड़ी और पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है.
ADVERTISEMENT

7/8
|
तुला राशि वालों को जीवनसाथी का साथ हर मोड़ पर लाभ दिलाएगा. वहीं मीन राशि के जातकों की बातों का जादू दूसरों पर चलेगा. कार्यस्थल पर आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी और समाज में आपका मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं.

8/8
|
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय आर्थिक मजबूती लेकर आ रहा है. यद्यपि खर्चों में थोड़ी तेजी रह सकती है, लेकिन आय के बढ़ने से संतुलन बना रहेगा. आपको किसी ऊंचे पद या पुरस्कार से नवाजा जा सकता है. कुल मिलाकर आने वाले 9 महीने आपके लिए ऐश्वर्य और सुखों से भरे रहेंगे.
ADVERTISEMENT









