यूट्यूबर शादाब जकाती पर झारखंड की इस महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा 1 साल तक बंधक बनाकर किया शोषण

उस्मान चौधरी

• 03:28 PM • 08 Feb 2026

मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती पर झारखंड की महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि शादाब ने उसे डेढ़ साल तक बंधक बनाकर काम कराया, शारीरिक और मानसिक शोषण किया.

follow google news
1

1/8

|

मेरठ के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती पर झारखंड की मूल निवासी एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने दावा किया कि शादाब ने उसे लगभग एक साल तक बंधक बनाकर रखा और घर के सभी काम कराए, साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.
 

2

2/8

|

महिला ने बताया कि फरवरी 2025 में वह अपने वीडियो प्रमोशन के लिए शादाब जकाती के पास गई थीं. शादाब ने उसे भरोसा दिलाया कि वीडियो चलने पर मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी और पैसे मिलेंगे. इसके बाद महिला शादाब के साथ काम करने के लिए राजी हो गई और लगातार वीडियो में जकाती के साथ काम करती रही.
 

3

3/8

|

महिला ने आरोप लगाया कि शादाब की पत्नी साजिया ने भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की. महिला को रात 10 बजे तक काम करना पड़ता था, उससे झाड़ू-पोछा-बर्तन करवाया जाता था और खाना तक समय पर नहीं मिलता था. शादाब जबरदस्ती वीडियो बनवाता और शारीरिक शोषण भी करता था.
 

4

4/8

|

महिला ने बताया कि इरम की भी यही कहानी है, वह भी गरीब है और शादाब उसे भी पैसा देता है. बस इरम सुंदर है. महिला ने बताया कि शादाब जकाती के बराबर वाले घर में ही इरम और उसका पति रहते थे. महिला ने यह भी आरोप लगाए की इरम के साथ शादाब के गलत संबंध हैं.
 

5

5/8

|

महिला ने कहा कि उसे डेढ़ साल तक बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान उसे अत्यधिक मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. 
 

6

6/8

|

महिला ने अपने पति को सारी बातें बताईं, जिन्होंने उसका दर्द समझा और शादाब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को तैयार हुए. महिला ने बताया की उसका पति में बैटरी का काम करता था लेकिन पिछले 3 साल से बेरोजगार हैं.
 

7

7/8

|

मेरठ देहात पुलिस ने शादाब जकाती, उसकी पत्नी साजिया और उनके बेटे यजीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस गहन जांच कर रही है.
 

8

8/8

|

महिला ने कहा कि वह अपनी आवाज उठा रही है और सभी को शादाब जकाती के खिलाफ जागरूक होने और आवाज उठाने की जरूरत है. वह चाहती हैं कि शोषण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी हो और अन्य महिलाएं सुरक्षित रहें. 

रिलेटेड फोटो गैलरी