गाजियाबाद की 3 बहनों की मौत के बाद पिता ने रात में ही कर दिया था अंतिम संस्कार, इस केस में सब कुछ रहस्मयी!
यूपी तक
• 12:21 PM • 07 Feb 2026
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद रात में अंतिम संस्कार और बच्चियों की डायरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT


1/8
|
यूपी के गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में कुछ दिन पहले हुई एक घटना की वजह से लोग अभी तक हैरान हैं. सोसाइटी में 12, 14 और 16 साल की तीन बहनों, निशिका, पाखी और प्राची की 9वीं मंजिल से कूदकर मौत की घटना ने लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है.


2/8
|
बता दें कि जांच में यह साफ हुआ है कि तीनों बहनें कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं. इसी को लेकर कई थ्योरी सामने आ रही हैं, वहीं बच्चियों के पिता चेतन और परिवार से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें भी उजागर हुई हैं.
ADVERTISEMENT


3/8
|
अब इस केस की एक नई और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चियों के पिता ने उन तीनों का अंतिम संस्कार रात के समय ही कर दिया था, जिससे पुलिस भी हैरान है.


4/8
|
घटना के बाद तीनों का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसी बुधवार रात को दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था. अंतिम संस्कार की सभी रस्में बच्चियों के पिता ने निभाईं थी.
ADVERTISEMENT


5/8
|
शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिता ने रात में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला क्यों लिया. इसके पीछे पारिवारिक या निजी कारण हो सकते हैं.


6/8
|
पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत का कारण सिर पर आई गंभीर चोटों को बताया गया है. अभी तक अंतिम संस्कार को लेकर कोई संदिग्ध वजह सामने नहीं आई है.
ADVERTISEMENT


7/8
|
पिता का कहना था कि बेटियां पिछले एक साल से टास्क आधारित कोरियन गेम खेल रही थीं. इसी के प्रभाव में तीनों ने पढ़ाई छोड़कर खुद को सबसे अलग कर लिया था, हालांकि पुलिस जांच में किसी कोरियन ऐप या गेम की पुष्टि नहीं हुई है.


8/8
|
बता दें कि बच्चियों द्वारा छोड़ी गई डायरी से यह जरूर साफ होता है कि वे कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं, लेकिन उसमें पारिवारिक माहौल सामान्य न होने और मारपीट के आरोपों का भी जिक्र है. पुलिस को शक है कि मोबाइल छीनना और अकाउंट डिलीट करवाना इस पूरे मामले की अहम कड़ी हो सकता है. फिलहाल जांच जारी है.
ADVERTISEMENT










