बेटे ने मां सोना शर्मा को प्रेमी फैजान संग इस हाल में देखा, फिर वाराणसी में हुआ कांड

रोशन जायसवाल

• 04:18 PM • 13 Aug 2025

वाराणसी के रामनगर में सोना शर्मा और उसके प्रेमी फैजान ने अपने 10 साल के बेटे सूरज की हत्या कर दी. सूरज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. जांच में पता चला कि सूरज ने मां और फैजान को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था.

Google CTA
1

1/5

|

वाराणसी के रामनगर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. ऐसी खबर जो रिश्तों को शर्मसार कर दे. बता दें कि यहां  सोना शर्मा नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी फैजान के साथ मिलकर अपने ही 10 साल के बेटे सूरज की हत्या कर दी.
 

2

2/5

|

आपको बता दें कि सूरज मंगलवार से लापता था, जिसके बाद परिवार ने रामनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
 

3

3/5

|

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सूरज ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके कारण उन्होंने मिलकर उसे मार डाला. पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों, सोना शर्मा और फैजान को गिरफ्तार कर लिया है.
 

4

4/5

|

हत्या के स्थल पर ले जाते समय आरोपी फैजान ने पुलिस की पिस्तौल छीनकर फायरिंग शुरू करदी और भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.
 

5

5/5

|

पुलिस के अनुसार, सोना शर्मा के पति की मृत्यु दो साल पहले हो गई थी, जिसके बाद वह फैजान के साथ अवैध संबंधों में आ गई थी.