दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करने लगी थी रूपजहां, भाई आलम ने तड़पाकर मार डाला फिर पिता ने कहा 'बदचलन लड़की'

यूपी तक

• 12:29 PM • 20 Feb 2026

संभल के असमोली में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक भाई ने दूसरे समुदाय में शादी की जिद पर अड़ी अपनी बहन रूपजहां की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी भाई ने खुद पुलिस को फोन कर सरेंडर किया.

follow google news
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी.
 

2

2/7

|

मृतक रूपजहां का कसूर सिर्फ इतना था कि वह गांव के ही एक दूसरे समुदाय (सैनी समाज) के युवक से प्रेम करती थी. दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था और वे शादी करना चाहते थे.
 

3

3/7

|

कुछ समय पहले रूपजहां अपने प्रेमी के साथ उसकी एक रिश्तेदारी में चली गई थी. परिजन उसे समझा-बुझाकर वापस घर तो ले आए. लेकिन रूपजहां अपने फैसले पर अड़ी रही और शादी की जिद नहीं छोड़ी.
 

4

4/7

|

बीती रात जब घर के बाकी सदस्य बाहर थे तब रूपजहां और उसका भाई आलम घर में अकेले थे.दोनों के बीच शादी की बात को लेकर फिर से विवाद शुरू हुआ और बहस हिंसक हो गई..
 

5

5/7

|

गुस्से में आपा खोकर आलम ने अपनी बहन रूपजहां का गला दबा दिया जिससे तड़प तड़पकर रूपजहां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. भाई के हाथों बहन के सपनों और जिंदगी दोनों का अंत हो गया.
 

6

6/7

|

हत्या के बाद आरोपी भाई आलम ने भागने की कोशिश नहीं की. उसने खुद डायल 112 पर फोन किया और पुलिस से कहा 'मैंने अपनी बहन को मार दिया है, मुझे आकर पकड़ लो.'
 

7

7/7

|

इस त्रासदी के बीच मृतका के पिता के बयान ने सबको चौंका दिया. पिता ने संवेदना जताने के बजाय कहा कि 'बेटी बदचलन थी और उन्हें इस हत्या का कोई पछतावा नहीं है' पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

रिलेटेड फोटो गैलरी