शादी के महीनों बाद 1 बार बनाए संबंध फिर मांगने लगे मेरी किडनी... कानपुर की महिला के संग सन्न करने वाला कांड
यूपी तक
• 05:50 PM • 08 Apr 2026
Kanpur News: कानपुर की युवती ने लखनऊ के पति पर शादी में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. सुहागरात पर बेरुखी और बिस्तर पर तकिया रखने वाले पति की हकीकत एक मेडिकल फाइल से खुली जिसमें उसकी दोनों किडनी खराब थीं. आरोप है कि ससुराल वालों ने बीमारी छिपाकर शादी की और अब पत्नी से किडनी या 30 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
कानपुर के चकेरी की रहने वाली युवती की शादी 22 जून 2023 को लखनऊ के निशांत से बड़े अरमानों के साथ हुई थी. विदाई के बाद युवती अपनी नई गृहस्थी बसाने ससुराल पहुंची. लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वहां खुशियों के बदले उसे धोखा मिलने वाला है.


2/7
|
शादी की पहली रात जब पति-पत्नी कमरे में गए तो निशांत ने पत्नी से दूरी बनाए रखी और शारीरिक संबंध नहीं बनाए. शुरुआत में पत्नी को लगा कि शायद पति झिझक रहे हैं या समय लेना चाहते हैं. लेकिन यह चुप्पी हफ्तों और महीनों तक जारी रही.
ADVERTISEMENT


3/7
|
जब पत्नी ने ससुराल वालों और करीबियों से शिकायत की तो महीनों बाद पति ने पहली बार संबंध बनाए. पत्नी को लगा कि अब सब ठीक है, लेकिन जल्द ही निशांत ने बिस्तर पर बीच में तकिया रखना शुरू कर दिया और पत्नी से फिर दूरी बना ली.


4/7
|
एक दिन युवती के हाथ पति की एक मेडिकल फाइल लगी जिसे पढ़कर उसका सिर चकरा गया. फाइल में साफ लिखा था कि निशांत की दोनों किडनी खराब हैं. पति यह बात छिपाकर चुपके से अपना डायलिसिस करवा रहा था.
ADVERTISEMENT


5/7
|
जब युवती ने इस धोखे का विरोध किया तो पति ने शर्मिंदा होने के बजाय एक चौंकाने वाली शर्त रख दी. पति ने कहा 'या तो मुझे अपनी एक किडनी दे दो या किडनी खरीदने के लिए 30 लाख रुपये लाकर दो. इसके बाद तुम चाहे तो दूसरी शादी कर लेना.'


6/7
|
ससुराल वालों ने भी बेटे का ही साथ दिया. उन्होंने युवती के भाई को बुलाकर उसे जबरन मायके भेज दिया. शर्त वही रही किडनी या पैसा. पुलिस के जरिए कई बार समझौते की कोशिशें हुईं. लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा.
ADVERTISEMENT


7/7
|
हारकर पीड़िता ने अब पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ धोखाधड़ी और 30 लाख रुपये दहेज की मांग का केस दर्ज कराया है. एसीपी अभिषेक पांडे के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
ADVERTISEMENT










