कुंभ राशि में मंगल का महागोचर:2 अप्रैल तक इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर!

यूपी तक

• 06:00 AM • 26 Feb 2026

23 फरवरी को मंगल का कुंभ राशि में गोचर हो चुका है जहां वे 2 अप्रैल तक रहेंगे. कुंभ में मंगल, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के मिलन से पंचग्रही योग बन रहा है. इस गोचर से मेष, सिंह और तुला राशि वालों को करियर और व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा.

follow google news
1

1/9

|

23 फरवरी को मंगल ने शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है. यहां पहले से ही सूर्य,बुध, शुक्र और राहु मौजूद हैं. 2 अप्रैल तक मंगल इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषविदों के अनुसार, ग्रहों का यह जमावड़ा कई राशियों के लिए गोल्डन टाइम लेकर आया है तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत है.
 

2

2/9

|

मेष राशि के स्वामी मंगल स्वयं हैं और वे आपके 11वें भाव (लाभ स्थान) में गोचर कर रहे हैं. आपके रुके हुए प्रमोशन का रास्ता साफ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता और कड़ी मेहनत आपको बड़ी सफलता दिलाएगी. आर्थिक मोर्चे पर यह समय बेहद शानदार रहने वाला है.
 

3

3/9

|

वृष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर 10वें भाव में हो रहा है. यहां मंगल का स्वागत आपके राशि स्वामी शुक्र कर रहे हैं. सूर्य और बुध के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में सफलता तो मिलेगी.लेकिन इसके लिए आपको सामान्य से अधिक प्रयास और पसीना बहाना पड़ेगा.
 

4

4/9

|

मिथुन राशि वालों को नकारात्मक विचारों और सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए.वहीं कर्क राशि के जातकों को ऑफिस में अपने सीनियर अधिकारियों के साथ बहस से बचना होगा. अपनी वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूरी बनाकर रखें वरना नुकसान हो सकता है.
 

5

5/9

|

सिंह राशि के लिए मंगल का यह गोचर सातवें भाव में हो रहा है जो बेहद शुभ है. शनि की ढैय्या के बावजूद आपको करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे. व्यापारियों के लिए मुनाफे का योग है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और पुराने अधूरे सपने अब सच हो सकते हैं.
 

6

6/9

|

कन्या राशि वालों को फिलहाल बड़े निवेश और जोखिम भरे फैसलों से बचना चाहिए. दूसरी ओर तुला राशि के लिए यह गोचर उन्नति के मार्ग खोलेगा. नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं. बस अपने खर्चों को अनियंत्रित न होने दें.
 

7

7/9

|

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भारी पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए यह समय साहस बढ़ाने वाला है. गलत संगति से बचें और अपने करियर के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें.
 

8

8/9

|

मकर राशि वाले अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और काम समय पर पूरा करें. कुंभ राशि, जहां यह गोचर हो रहा है वहां के जातकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं इसलिए सकारात्मक रहें और अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
 

9

9/9

|

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर खर्चों में बढ़ोतरी ला सकता है. आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए बजट बनाकर चलें. कार्यस्थल पर किसी भी तरह के मतभेद से बचें और अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी