UP Weather Update: यूपी के इन 63 जिलों में आज बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
यूपी तक
10 Jun 2026 (अपडेटेड: 10 Jun 2026, 01:55 PM)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के भीतर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 63 जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.


2/6
|
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर एक शक्तिशाली मौसम प्रणाली सक्रिय हो चुकी है. इसी के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में घने बादल छाने, तेज हवाएं चलने और झमाझम बारिश होने के आसार हैं. विभाग का कहना है कि यह सिस्टम गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर सकता है और कई जिलों में मौसम पूरी तरह बदल सकता है.
ADVERTISEMENT


3/6
|
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर और उन्नाव समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.


4/6
|
इसके अलावा लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कुल 63 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, जहां अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT


5/6
|
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है. खेतों में काम कर रहे लोगों और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.


6/6
|
मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से कहा है कि आंधी-तूफान के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खुले मैदानों से दूर रहें. कच्चे मकानों, कमजोर छतों और बिजली के खंभों के आसपास भी सावधानी बरतें. मौसम बिगड़ने पर पक्के और सुरक्षित भवनों के अंदर रहना सबसे बेहतर विकल्प होगा.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










