Gold Silver price: सोना और चांदी की कीमतों में फिर आया क्रैश, यहां जानिए इन दोनों का नया रेट
यूपी तक
• 11:20 AM • 05 Feb 2026
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. रुवार को चांदी एक झटके में 24 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई, जबकि सोना भी 4,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया.
ADVERTISEMENT

1/8
|
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर गोता लगाया है. पिछले दो दिनों से बाजार में जो बढ़त दिख रही थी, वह गुरुवार की सुबह होते ही गायब हो गई. कीमती धातुओं के रेट में आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों को चौंका दिया है.

2/8
|
चांदी की कीमतों में गुरुवार को रिकॉर्ड गिरावट देखी गई. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को 2,68,850 रुपये पर बंद हुई थी, जो गुरुवार को बाजार खुलते ही सीधे 2,44,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. एक ही झटके में चांदी 24,196 रुपये सस्ती हो गई है.
ADVERTISEMENT

3/8
|
बीते 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छूकर सबको हैरान कर दिया था. लेकिन तब से अब तक इसमें भारी उतार-चढ़ाव जारी है. अगर मौजूदा रेट की तुलना लाइफ टाइम हाई से करें, तो चांदी अब तक करीब 1,75,394 रुपये सस्ती हो चुकी है.

4/8
|
चांदी के साथ-साथ सोने के भाव भी धड़ाम हो गए हैं. गुरुवार को मार्केट ओपनिंग के साथ ही 10 ग्राम सोने की कीमत में 4,500 रुपये से ज्यादा की कमी दर्ज की गई. 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1.53 लाख के लेवल से गिरकर नीचे आ गया है.
ADVERTISEMENT

5/8
|
बुधवार को सोना 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को इसमें 4,591 रुपये की कमी आई और यह 1,48,455 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. पिछले दो दिनों की सारी बढ़त एक ही झटके में साफ हो गई है.

6/8
|
सोने ने भी 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर छुआ था. आज की गिरावट के बाद, सोना अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से करीब 44,641 रुपये सस्ता मिल रहा है. बजट के बाद आई यह गिरावट बाजार में बड़ी चर्चा का विषय है.
ADVERTISEMENT

7/8
|
जानकारों का मानना है कि बजट के बाद से ही कीमती धातुओं में अस्थिरता बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति और ग्लोबल डिमांड में बदलाव के कारण घरेलू बाजार (MCX) पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है, जिससे कीमतों में बड़ा क्रैश आया है.

8/8
|
डिस्क्लेमर: सोना और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट शॉर्ट टर्म हो सकती है. अगर आप गोल्ड-सिल्वर या गोल्ड ETF में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी भी बड़े फैसले से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से राय जरूर लें.
ADVERTISEMENT









