2 दिन से बंद मकान में मिले एक ही परिवार के 5 शव, श्यामवीर फौजी ने अपने बीवी-बच्चों संग क्या किया?

देवेश सिंह

• 12:28 PM • 22 Feb 2026

कासगंज के अमांपुर में कर्ज और मानसिक तनाव के चलते पूर्व फौजी श्यामवीर ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली.

follow google news
1

1/7

|

कासगंज के अमांपुर कस्बे में 50 वर्षीय श्यामवीर (फौजी) ने अपनी पत्नी रामश्री और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी.
 

2

2/7

|

पिछले 2-3 दिनों से परिवार के दिखाई न देने और घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यह दर्दनाक मामला सामने आया. 
 

3

3/7

|

सूचना मिलते ही एसपी अंकिता शर्मा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने पारदर्शिता के लिए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई और ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. 
 

4

4/7

|

घर के पिछले दरवाजे की जाली से श्यामवीर का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि बिस्तर पर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों के शव पड़े हुए थे.
 

5

5/7

|

जांच में घर के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के जबरन घुसने के प्रमाण नहीं मिले हैं, क्योंकि दुकान का शटर और मकान के दरवाजे अंदर से पूरी तरह बंद थे.
 

6

6/7

|

शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक पत्नी के गले पर घाव के निशान मिले हैं. पुलिस को शक है कि श्यामवीर ने पहले अपने परिवार को खत्म किया और फिर खुदकुशी कर ली.
 

7

7/7

|

श्यामवीर पिछले 5-6 सालों से वहां किराए पर रहकर वेल्डिंग का काम करता था. पुलिस अब कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव समेत सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

रिलेटेड फोटो गैलरी