23 फरवरी से बनने जा रहा धनशक्ति राजयोग, मंगल-शुक्र की युति से इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश
यूपी तक
• 06:00 AM • 20 Feb 2026
कुंभ राशि में 23 फरवरी 2026 को मंगल और शुक्र की युति से धनशक्ति राजयोग बनने जा रहा है. ग्रहों का यह महासंयोग मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के द्वार खोलेगा.
ADVERTISEMENT


1/7
|
साल 2026 की शुरुआत खगोलीय घटनाओं से भरी है. वर्तमान में कुंभ राशि में सुख-वैभव के दाता शुक्र और बुद्धि के कारक बुध पहले से विराजमान हैं. अब इस जमावड़े में साहस के प्रतीक मंगल की एंट्री होने जा रही है.


2/7
|
द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 की सुबह 07:27 बजे मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के इस गोचर से ब्रह्मांड में एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ 'धनशक्ति राजयोग' का निर्माण होगा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
ज्योतिष शास्त्र में मंगल और शुक्र की युति को बहुत प्रभावशाली माना जाता है. जब ऊर्जा का कारक मंगल और विलासिता का कारक शुक्र एक साथ आते हैं तो यह आर्थिक समृद्धि और सफलता के द्वार खोलता है.


4/7
|
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग खुशियां लेकर आएगा. परिवार के सहयोग से धन संचय के नए अवसर मिलेंगे. प्रेम जीवन में मिठास घुलेगी बस ध्यान रखें कि व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें और सेहत पर ध्यान दें.
ADVERTISEMENT


5/7
|
वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में यह समय अनुकूल है.व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे ससे भविष्य की राह आसान होगी.


6/7
|
मकर राशि के जातकों में उत्साह और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी. खासकर पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय वरदान जैसा है. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और ज्ञान अर्जन के लिए छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
चूंकि यह राजयोग कुंभ राशि में बन रहा है इसलिए आप हर कार्य पूरे जोश से करेंगे. व्यापार में कोई बड़ा लाभदायक सौदा हाथ लग सकता है. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और पर्याप्त पानी पिएं. राजयोग लाभ तो देता है लेकिन इस दौरान अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है. शुभ फलों की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से इष्ट देव की आराधना करें.
ADVERTISEMENT










