12वीं के लड़के ने लेडी टीचर के कंधे में डाला हाथ और काट लिए दोनों होठ फिर ये कहानी पता चली

पुष्पेंद्र सिंह

• 12:12 PM • 05 Feb 2026

मैनपुरी में 12वीं के छात्र ने महिला शिक्षिका पर हमला कर उनके होंठ काट लिए. लंबे समय से चल रही छेड़खानी के बाद हुई इस घटना में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हुईं, जिनका इलाज आगरा में चल रहा है.

follow google news
1

1/6

|

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद शर्मनाक और चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 12वीं कक्षा के छात्र ने अपनी महिला शिक्षक पर हमला कर उनके होंठ काट दिए. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.
 

2

2/6

|

हमला इतना घातक था कि महिला टीचर की हालत गंभीर बानी हुई है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया और उनका इलाज वर्तमान में आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है.
 

3

3/6

|

जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र कई दिनों से अपनी टीचर को परेशान कर रहा था. वह स्कूल में भी शिक्षिका के साथ छेड़खानी करता था. इससे तंग आके शिक्षिका ने छात्र के परिजनों से शिकायत की थी, जिसके बाद कुछ समय तक छात्र शांत रहा और स्कूल में परेशान नहीं किया. 
 

4

4/6

|

कुछ समय बाद छात्र ने फिर से स्कूल में महिला टीचर को परेशान करना शुरू कर दिया. इतनी परेशानी झेलने के कारण महिला टीचर को स्कूल छोड़ना पड़ा. लेकिन इसके बाद भी छात्र ने उनका पीछा करना और छेड़खानी करना जारी रखा. 
 

5

5/6

|

बताया गया है कि जब महिला टीचर ट्यूशन के लिए जा रही थीं तभी आरोपी छात्र ने उन्हें रोक लिया. उसने पहले उनके गले में हाथ डाला और फिर उनके दोनों होंठ काट दिए. इसके बाद छात्र मौके से फरार हो गया. 
 

6

6/6

|

पीड़िता के भाई ने मैनपुरी कोतवाली में आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है.

रिलेटेड फोटो गैलरी