कौशांबी में ‘दबंग’ कहे जाने से 95 वर्षीय बुजुर्ग जगतपाल यादव की सदमे में मौत, क्या है पूरी कहानी?

अखिलेश कुमार

• 02:19 PM • 29 Oct 2025

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 95 वर्षीय बुजुर्ग जगतपाल यादव की जमीन विवाद के दौरान ‘दबंग’ कहे जाने के सदमे में मौत हो गई. परिजनों ने चारपाई पर लिटाकर उन्हें तहसील पहुँचाया था और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी.

Google CTA
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चायल तहसील क्षेत्र के मखुऊपुर गांव में 95 वर्षीय बुजुर्ग जगतपाल यादव से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर दिया है. 
 

2

2/7

|

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जगतपाल यादव को चारपाई पर लिटाकर तहसील कार्यालय ले जाया जा रहा था. यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. 
 

3

3/7

|

जगतपाल यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उनके बेटे करण सिंह अपनी पैतृक जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे लेकिन गांव के कुछ लोग उस भूमि को अवैध कब्जा बताकर निर्माण रुकवा रहे थे.
 

4

4/7

|

इसी विवाद के बीच विपक्षियों ने चायल तहसील में शिकायत दर्ज कराते हुए जगतपाल यादव को “दबंग” घोषित कर दिया. यह आरोप बुजुर्ग और उनके परिवार के लिए बेहद अपमानजनक साबित हुआ.  
 

5

5/7

|

“दबंग” कहे जाने से आहत परिवार ने जगतपाल यादव को चारपाई पर लिटाकर तहसील पहुंचाया और अधिकारियों से कहा कि एक ईमानदार व बुजुर्ग व्यक्ति पर झूठा आरोप लगाना नाइंसाफी है.
 

6

6/7

|

परिजनों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण से जगतपाल यादव गहरे मानसिक आघात में चले गए और सदमे की वजह से उनकी मृत्यु हो गई. परिवार ने कहा कि अपमान की यह चोट वे सहन नहीं कर पाए. 
 

7

7/7

|

मृतक के बेटे करण सिंह ने बताया कि पिता के खिलाफ कभी कोई मुकदमा या विवाद नहीं था फिर भी उन्हें दबंग कहा गया. उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि बिना किसी सबूत के ऐसे आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी