लेटेस्ट न्यूज़

काशी में क्या लोगों को घाटों के किनारे जाने से लगी रोक? Varanasi Tak पर समझिए मामले को

Varanasi News: पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहा वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से लगभग आधा मीटर नीचे और खतरे…

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बताया कि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से आधा मीटर नीचे है और खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर नीचे है. दरअसल, कौशल राज शर्मा, एनडीआरएफ की टीम के साथ असि घाट से लेकर नमो घाट होते हुए वरुणा नदी के मुहाने तक बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे था. इस दौरान नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग सहित आपदा राहत और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट जारी कर दिया गया है.